11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर सवार होकर सड़क पर निकले कलेक्टर और सीइओ, मतदान का दिया संदेश

एसईसीएल प्रोजेक्ट, मलियागुडा, गोरैया तथा एडीबी आवासीय कालोनी से मतदान का संदेश लेकर गुजरे बाइकर्स
less than 1 minute read
Google source verification
बाइक पर सवार होकर सड़क पर निकले कलेक्टर और सीइओ, मतदान का दिया संदेश

बाइक पर सवार होकर सड़क पर निकले कलेक्टर और सीइओ, मतदान का दिया संदेश

एसईसीएल, गोरैया, मलियागुडा तथा एम पी ईबी आवासीय कालोनी में मतदान का प्रतिशत कम होने के कारण, उमरिया जिले में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, महाप्रबंधक एस ई सी एल, मुख्य अभियंता ताप विद्युत केन्द्र मंगठार एसके मालवीय, एसडीएम टीआर नाग, महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना मालवीय सहित काफी संख्या महिला पुरूष बाइकर्स बाइक रैली में शामिल हुए।

यह रैली एसईसीएल के सामुदायिक भवन से प्रारंभ होकर मलियागुडा, गोरैया तथा विद्युत मंडल आवासीय कालोनी होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कलेक्टर ने कहा कि यह क्षेत्र कम मतदान के रूप में अपनी पहचान रखता है, उमरिया जिले ने ठाना है, सौ प्रतिशत मतदान कराना है, इससे कम मतदान स्वीकार नहीं है। सभी मतदाता इस प्रयास में सहभागी बनें। पाली विद्युत उत्पादन केन्द्र ने बिजली उत्पादन में रिकॉर्ड बनाया है, अब सौ प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगा।