24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Umaria / वितरित किए नि:शुल्क गैस कनेक्शन

वितरित किए नि:शुल्क गैस कनेक्शन

हितग्राहियों को मिला उज्ज्वला का लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 23 Apr 2018, 5:54 PM IST

Free gas connection distributed

Free gas connection distributed

उमरिया/मानपुर. देश के प्रधानमंत्री एवं भाजपा के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत महिलाओं को ईको फ्रेंडली रसोईघर प्रदान करने की विचारधारा के परिणाम स्वरूप उज्जवला दिवस के अवसर पर धानी एचपी गैस ग्रामीण वितरक मानपुर में एलपीजी पंचायत एवं गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानपुर विधायक मीना सिंह, विशिष्ट अतिथि हरीश विश्वकर्मा, रमेश मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, बृजवासी गुप्ता, सुरेश तिवारी, रामलाल गौतम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात धानी एचपी गैस के संचालक विकास गुप्ता द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला अर्पित कर स्वागत तथा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। वंदना एवं साधना गुप्ता द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उज्ज्वला गीत के पश्चात उपस्थित शिक्षिका मीरा द्वारा एलपीजी की उपयोगिता के बारे में अपने अनुभव को बांटा गया। संचालक विकास गुप्ता द्वारा उज्जवला योजना विस्तारित उज्जवला योजना में कनेक्शन कैसे प्राप्त करे, गैस सिलेंडर का सुरक्षित ढंग कैसे उपयोग करे तथा इसका उपयोग महिलाओं के जीवन मे क्या परिवर्तन ला सकता है विस्तार पूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन नव ज्योति विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में महिलाएं एवं सैकड़ो उज्ज्वला हितग्राही उपस्थित रहे।
उमरिया। जिले में बीते दिनों ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत शारदा एचपी गैस करकेली द्वारा उज्ज्वला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बांधवगढ़ विधायक, जीके राव, नोडल अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सेंगर, सावित्री सिंह, सरपंच करकेली मुख्य रुप से उपस्थित रहे। उज्जवला दिवस समारोह में विधायक द्वारा उज्ज्वला गैस कनेक्शन निशुल्क वितरित किए गए और महिलाओं से गैस कनेक्शन को सुरक्षित उपयोग हेतु अपील की तथा सभी को गैस से रसोई बनाने की बात कही। इसके उपरोक्त नोडल अधिकारी जीके राव द्वारा उज्ज्वला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सुरक्षा संबंधी सलाह दी। उक्त कार्यक्रम को वीरेन्द्र सिंह सेंगर एवं जिला पंचायत सदस्य सावित्री सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लगभग चार सौ से पांच सौ महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी को जलपान एवं भोजन कराया गया तथा सौ हितग्राहियों को नि:शुल्क उज्जवला कनेक्शन वितरित किये गये।