24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Umaria / उद्यानिकी विभाग से संरक्षित खेती को मिल रहा बढ़ावा

उद्यानिकी विभाग से संरक्षित खेती को मिल रहा बढ़ावा

मानपुर ब्लाक में बने शेडमेंट हाउस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 25 Apr 2018, 6:25 PM IST

Horticulture Department encourages getting protected farming

Horticulture Department encourages getting protected farming

मानपुर. संरक्षित खेती को बढ़ावा देने का कार्य उद्यानिकी विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इस समय संरक्षित खेती मानपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा की जा रही है। जिस प्रकार से मानपुर ब्लाक में संरक्षित खेती को बढ़ावा मिला है, वैसा ही पूरे जिले में हो तो जल्दी उमरिया में संरक्षित खेती का रकवा काफी बढ जायेगा। संरक्षित खेती के तहत किसानों को अपने सीमित क्षेत्र में अधिक से अधिक उत्पादन ले सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर किसानों को अनुदान भी दिया जा रहा है। संरक्षित खेती का एक रूप शेडमेंट हाउस है, यह पाली हॉउस का आधुनिक स्वरूप है। शेडमेंट हाउस का उपयोग करके किसान आसानी से अधिक उत्पादन लेते हुए अपने आप को समृद्ध कर सकता है। मानपुर ब्लॉक में इस समय सफलता पूर्वक 14 किसान अपनी आय को बढा रहे हैं। जिस प्रकार से मानपुर क्षेत्र के किसानों को संरक्षित खेती का लाभ मिल रहा है, ठीक उसी प्रकार का लाभ उमरिया के अन्य क्षेत्र के किसानों को भी मिल सके। उद्यानिकी विभाग के आला अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर तक कर्मचारियों ने मिल प्रकार जिस प्रकार से मानपुर ब्लॉक को आधुनिक खेती को ओर ले जा रहे हैं, वैसा ही प्रयास अन्य क्षेत्र कर्मचारियो और अधिकारियों को भी करना चाहिये जिससे क्षेत्र में संरक्षित खेती के रकवे को बढाया जा सके।
इनका कहना है
मानपुर क्षेेत्र के किसानों ने स्वयं ऑनलाइन आवेदन करके अपने क्षेत्र में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया है, विभाग ने तो केवल उनकी मदद की है। अन्य क्षेत्र के किसान भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, विभाग उनका पूरा सहयोग करेगा।

आर पी पटेल, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग, उमरिया
बाल श्रम मुक्त संस्थान की सूचना अनिवार्य
उमरिया . बाल एवं कुमार श्रम अधिनियम के अंतर्गत किसी भी नियोजन में 14 वर्ष से कम आयु के बालक को नियोजित करना प्रतिबंधित है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिले के समस्त व्यवसायिक संस्थानों, मिष्ठान भंडार, होटल एवं टेंट हाउस के संचालक, कारखानों के संचालक, मेरिज गार्डन, पटाखा निर्माण व विक्रय केन्द्र के संचालकों को जिला श्रम पदाधिकारी ने निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थान में बाल श्रम मुक्त संस्थान की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। इस अधिनियम की धारा के उल्लंघन के लिए अंतर्गत 20 हजार से 50 हजार रुपये तक अर्थदंड के साथ 6 माह से दो वर्ष तक के कारावास की सजा से दंडित किया जा सकता है।