1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांवड़ यात्रा निकाल कर किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

सावन सोमवार पर मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

2 min read
Google source verification
Lord Rudrabhishek of Lord Shiva took out the journey of Kannvad

Lord Rudrabhishek of Lord Shiva took out the journey of Kannvad

चंदिया/उमरिया. नगर के सगरा मंदिर सागरेश्वर धाम में सुबह से श्रद्धालु भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना करने पहुंचे। सुबह से भक्तों द्वारा भगवान की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर यहां भजन कीर्तन और रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण और भण्डारे का आयोजन किया गया। सावन माह के पहले सोमवार को चंदिया नगर में भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं का सैलाब सा उमड़ा। जिसमें करीब पांच हजार लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भक्तों ने पावन कथली गंगा नदी के उद्गम स्थल से कांवर यात्रा निकाली, जो नगर भ्रमण कर बोल बम के जयकारों और बाजे गाजे के साथ शिवधाम मंदिर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की। हम राम जी के, राम जी हमारे समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजकों नेे कांवर यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सोमवार को निकाली गई यह कांवर यात्रा धार्मिक होने के साथ ही नदी जल संरक्षण करने तथा नदी का प्रवाह अविरल रखने हेतु जनसंदेश देने निकाली गई। यात्रा का आयोजन पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है। इस कार्य में नागरिकों द्वारा उत्साह से सहयोग प्रदान किया जाता है। पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह सावन के पहले सोमवार को जिले भर के सभी शिवालयों में शिव की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की गयी।सावन माह के पहले सोमवार को चंदिया नगर में भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं का सैलाब सा उमड़ा। जिसमें करीब पांच हजार लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भक्तों ने पावन कथली गंगा नदी के उद्गम स्थल से कांवर यात्रा निकाली, जो नगर भ्रमण कर बोल बम के जयकारों और बाजे गाजे के साथ शिवधाम मंदिर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की।