24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरी झण्डी दिखाकर किसान रथ को किया रवाना

सरपंचों के अधिकार की कटौती बहाल की जाए

2 min read
Google source verification
Showers to the chariot by showing green flag

Showers to the chariot by showing green flag

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली. प्रदेश के मुखिया के निर्देशानुसार 05 से 15 अप्रैल तक मप्र के सभी गांवों में किसान रथ यात्रा जानी है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मानपुर विधायक मीना सिंह ने दोपहर दो बजे हलधर भगवान के साथ किसान रथ की पूजन अर्चना कर बूढ़ी माता मंदिर ग्राम पंचायत सेमरिहा विकासखण्ड बिरसिंहपुर पाली से रवाना किया। यह रथ आज नरवार, शाहपुर, रौगड़, कुसमहा होते हुए रात्रि विश्राम ग्राम औढेरा में होगा। इस अवसर पर विधायक ने साल एव श्रीफल से किसानों का सम्मान किया तथा किसान रथ यात्रा के साथ-साथ गांव गांव में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा करवाये गये विभिन्न विकास कार्यो के बारे में बताया। नागरिकों से मिलकर मप्र और भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाते हुए सभी जनता से अधिक से अधिक योजनाओं के लाभ लेने के लिये अपील की। इस यात्रा के दौरान पाली ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष अर्जुन त्रिपाठी, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, महेश शुक्ला, अभय शिवहरे, अशोक नायक, रामनाथ सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पीडी तिवारी, पुरषोत्तम सिंह, कन्हैया शुक्ला, जहान सिंह, महेंद्र सिंह , रामशुशील मिश्रा, आरडी यादव के साथ सैकड़ों में जनमानस उपस्थित रहे।
मानपुर. त्रिस्तरीय पंचायत राज्य संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह उर्फ मुन्ना ङ्क्षसह की अध्यक्षता में शनिवार को एक आपात बैठक आहुत की गई। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रदेश सरकार की त्रिस्तरीय पंचायत राज्य में अधिकारों की कटौती के निर्णय को अलौकतांत्रिक बताया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन से मांग की गई है कि प्रत्येक बैठक में शामिल होने वाले पंचों को पांच सौ रुपए तथा सरपंचों को पांच हजार रुपए के मान से मानदेय दिया जाए। बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी १० अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायती राज्य के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड शहडोल में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिले के सरपंचों व पंचों से अपील की है।