23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षकों पर है गुरू-शिष्य के संबंधों का दायित्व

स्कूल चले हम अभियान की समीक्षा

2 min read
Google source verification
Teacher's responsibility for Guru-disciple relationship

Teacher's responsibility for Guru-disciple relationship

उमरिया. स्कूल चले हम अभियान में अब तक किए गए कार्यो की समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यशाला में कलेक्टर माल सिंह ने संकुल प्राचार्यों से कहा है कि उनकी जिम्मेंदारी होगी कि स्कूल समय पर खुले एवं बंद हो। सभी शिक्षक समय पर विद्यालय आएं और बंद होने के पश्चात ही विद्यालय छोड़े। कलेक्टर ने कहा है कि प्राय: शिक्षक देर से आते जाते है। ऐसे शिक्षकों के लिए बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं तिराहे चौराहों पर निगरानी कराई जाएगी। प्रशिक्षण में कलेक्टर ने कहा कि गुरू और शिष्य के संबंधों में प्रगाढ़ता और गरिमा बनाये रखने का दायित्व भी शिक्षकों का होना चाहिए। गुरू कोई ऐसा कृत्य नही करें जिसके लिए प्रशासन को बाध्य होकर कार्यवाही करनी पड़े। शाला से बाहर बच्चे, कम उपस्थिति वाले बच्चे, सीखने मे कमजोर बच्चे और दिव्यांग बच्चों के प्रति गुरूजन सहानुभूति रखे और उनके लिए समर्पण एवं दुलार के साथ सदव्यवहार करते हुए कार्य करे। एसबीएमआईएस पोर्टल पर चाइल्ड ट्रेकिंग तथा शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग व अपडेशन का कार्य अनिवार्यत: 30 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण कराएं। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हां, प्राचार्य डाइट गीता तिवारी, डीपीसी सुशील मिश्रा, बीआरसी, जन शिक्षक तथा समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहें। संकुल प्राचार्यों से कहा है कि उनकी जिम्मेंदारी होगी कि स्कूल समय पर खुले एवं बंद हो। सभी शिक्षक समय पर विद्यालय आएं और बंद होने के पश्चात ही विद्यालय छोड़े।

नवोदय प्रवेश चयन परीक्षा 21 को
उमरिया. जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 वीं में प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को समस्त विकासखण्ड के परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र 6 अप्रैल से जारी कर दिए गए हैं। विद्यालय प्राचार्य एसपी दुबे ने बताया कि स्कूल में फार्म जमा करने वाले परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र बीईओ कार्यालय मानपुर, पाली, करकेली अथवा, जनावि दुब्बार से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।