
Ten thousand in lieu of giving loan
उमरिया. जिले के दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों की समस्याओ को अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे द्वारा सुना गया एवं समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अंगूर बाई चंदिया ने बताया कि व्यवसाय के लिए ग्रामीण बैंक शाखा नौगजा से व्यवसाय हेतु पांच लाख का लोन लेना चाहती थी, लेकिन लोन देने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई है। रिश्वत नही देने पर लोन नही दिया गया। इस पर अपर कलेक्टर ने एलडीएम को निर्देशित किया कि जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करें। इसी तरह बोधी यादव सहजनारा ने गहाई का पैसा दिलाने, कमलेश यादव सहजनारा ने मजदूरी दिलाने, दीन बैगा कोहका- 47 ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान दिलाने, राज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बलदेव जायसवाल मानपुर ने भूमि की संपूर्ण कार्यवाही होने के बाद भी डायवर्सन का आदेश नही मिलने, सुरेश प्रसाद यादव ने वाहन का किराया दिलाने, अनुज शर्मा वार्ड नं. 4 फजिलगंज में साफ -सफाई कराने, सोनिया चौधरी चंदवार ने दखलरहित भूमिहीन को भूमि का पट्टा दिलाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार बाला प्रसाद द्विवेदी मानपुर ने शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु ग्राम पंचायत से राशि दिलाने, अर्चना यादव ददरौडी ने प्रसव पश्चात शासन द्वारा सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसे संबंधित विभाग को प्रेषित करते हुए समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश अपर कलेक्टर द्वारा दिए गए। जनसुनवाई में गरीबी रेखा में नाम, जोडऩे मजदूरी का भुगतान दिलाने, पात्रता पर्ची दिलाने, आदि से संबधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।इसी तरह बोधी यादव सहजनारा ने गहाई का पैसा दिलाने, कमलेश यादव सहजनारा ने मजदूरी दिलाने, दीन बैगा कोहका- 47 ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान दिलाने, राज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बलदेव जायसवाल मानपुर ने भूमि की संपूर्ण कार्यवाही होने के बाद भी डायवर्सन का आदेश नही मिलने, सुरेश प्रसाद यादव ने वाहन का किराया दिलाने, अनुज शर्मा वार्ड नं. 4 फजिलगंज में साफ -सफाई कराने, सोनिया चौधरी चंदवार ने दखलरहित भूमिहीन को भूमि का पट्टा दिलाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया।

Published on:
11 Apr 2018 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
