23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चालीस मिनट तक चला का बाघ ऑपरेशन

ट्रांसफार्मर बस्र्ट होने से छह घंटे बंद रही बिजली

2 min read
Google source verification
Tiger operation of forty minutes walk

Tiger operation of forty minutes walk

उमरिया. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर एरिया में एक अप्रैल को घायल मिला बाघ शावक का अभी भी उपचार जारी है। रविवार को चिकित्सीय दल द्वारा लगभग चालीस मिनट तक उसका ऑपरेशन किया गया। जिसमें लगभग उसके शरीर में चालीस टांके लगाये गये है। डॉक्टरों के दलों ने संजय टाइगर रिजर्व के डॉ. अभय सेगर, बांधवगढ़ के डॉ. नितिन गुप्ता, सेंटर फार वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक हेल्थ के डॉ. अमोल रोकड़े, डॉ. स्वप्निल राय, डॉ. शुभम, डॉ. दीप द्वारा ऑपरेशन किया गया। जो सफल बताया गया। ऑपरेशन के बाद घायल बहेरहा इंक्लोजर में उसे छोड़ दिया गया। होश में आने के बाद बाघ अपने मूवमेंट में आ गया। इस संंबंध में बीटीआर डॉयरेक्टर मृदुल पाठक ने कहा कि बाघ की कड़ी चौकसी की जा रही है उस पर सतत निगरानी रखने के लिये निर्देश दिए गये है। ऑपरेशन के बाद घायल बहेरहा इंक्लोजर में उसे छोड़ दिया गया। होश में आने के बाद बाघ अपने मूवमेंट में आ गया।
उमरिया. स्टेशन रोड पर एक होटल के समीप रविवार की शाम करीब 6 बजे अचानक सर्विस लाइन के तारों में आग लग गई और ट्रांसफार्मर जोर की आवाज के साथ बस्र्ट हो गया। इस घटना से भीड़ भरी इस सडक़ पर अचानक हडक़ंप सा मच गया और आवागमन कुछ देर के लिए मानो थम सा गया। विद्युत दुर्घटना से लोग बाल बाल बचे। घबराहट के साथ लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होने कलेक्टर को ज्ञापन सौपने का निर्णय ले लिया। यह स्थिति तब हुई जब केबल बदलने के नाम पर विद्युत मण्डल ने दिन में बिजली बंद कर रखी थी और छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। ज्ञातव्य है कि विद्युत मंडल द्वारा सुधार तथा मेटेंनेंस के नाम पर रोजाना शहर में कई घंटे बिजली बंद की जाती है, जिसकी जनमानस को कोई सूचना नहीं रहती है। विद्युत मंडल के इस कार्य से गर्मी के इस मौसम में आम आदमी, व्यापारी व कार्यालय के कर्मचारी परेशान हैं।