14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमरिया ने सतना को दी एक गोल से शिकस्त

फुटबॉल टूर्नामेंट

2 min read
Google source verification
Umaria defeats Satna by one goal

Umaria defeats Satna by one goal

उमरिया. अमर शहीद स्टेडियम में बांधवगढ़ फ्रेन्डस क्लब फुटबाल टूर्नामेंट का महासग्राम जो कि 12 नवंबर से प्रारंभ हुआ था उसका समापन रविवार को हुआ। जिसमें फाइनल मुकाबले में उमरिया और सतना टीम के बीच मैच प्रारंभ हुआ उमरिया ने शुरु से ही अपना दबदबा बनाये रखा और इंटरवल के पहले ही 2 गोल सतना के ऊपर दाग चुके थे। इंटरवल के बाद सतना टीम के खिलाडिय़ों ने उत्साह का परिचय देते हुये टीम को बराबरी में लाने के लिये लगातार प्रयास किया, लेकिन एक गोल ही कर पाये। जिससे यह मुकाबला पूरी तरीके से उमरिया टीम के पक्ष में चला गया।
इस मैच को देखने के लिये नगर के युवा दर्शक एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उत्साह दिखाया। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में पूरी मुस्तैदी दिखायी। विजेता टीम उमरिया को 11 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार एवं कप चन्द्रकांत दुबे द्वारा प्रदान किया गया।
वहीं उपविजेता टीम को 7 हजार रुपये नगद एवं एक ट्राफी जेएल होंडा के संचालक विक्की सचदेव द्वारा प्रदान किया गया। इस मैच का संचालन उमरिया जिले की समाजिक संस्था बांधवगढ़ फ्रेन्डस क्लब उमरिया के तत्वांधान में किया गया। इस टीम के व्यवस्थापक अजय सिंह (अध्यक्ष कालरी सोसायटी उमरिया) रहे।
मैच के मुख्य अतिथि विधायक बांधवगढ़ एवं इस मैच के संरक्षक आरके हास्पिटल के संचालक राजकुमार सिंह रहे। सांथ ही पुलिस कप्तान डॉ. असीत यादव, उपपुलिस कप्तान अमित वर्मा, एसडीओपी रामखेलावन शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. उमेश नामदेव, संजय पांडेय, सत्यनारायण, दीपक दर्दवंशी, शेख सलीम, सुधा द्विवेदी, रानी शुक्ला आदि उपस्थित रहे। इस फुटबाल टूर्नामेंट में अम्बिकापुर, सतना, बिलासपुर , संजय नगर, अनुपपूर, धनपुरी, जबलपुर, रीवा, चिरमिरी, उमरिया, भालूमाड़ा, कोतमा आदि टीमों ने भाग लिया।
कांग्रेस ने किया रानी लक्ष्मी बाई और इंदिरा को याद
मानपुर. मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य ओ पी द्विवेदी की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने नारी शक्ति की प्रतीक, सम्पूर्ण विश्व में भारत देश की ध्वजवाहिनी, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की सौंवी जन्म जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि-श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर देश में अंग्रेजों के खिलाफ सर्वप्रथम अपनी तलवार उठाने वाली वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को भी याद किया गया। कार्यक्रम में आशुतोष त्रिपाठी, मोहम्मद खालिक अन्सारी, अनिल त्रिपाठी, अमजद खान, मन्सूरी, नीलेश गौतम, दिनेश गुप्ता, पप्पू खण्डेलवाल आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
इस अवसर पर पीसीसी ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का दिन है कि कांग्रेस की वीरांगना और भारत के इतिहास की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई दोनों की ही जन्म जयंती है और हम सब को आजीवन देश की ऐसी महाविभूतियों के प्रति कृतज्ञ होकर इन्हें अपने दिल में बसाकर इनकी कुर्बानी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होने देशहित में अपना सर्वस्व समर्पण करते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी, हमें सदैव गर्व होना चाहिए।