26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : अचानक बदला मौसम, एमपी में शुरु हुई झमाझम बारिश

पाली में रविवार की सुबह की शुरुआत तीखी धूप से होने के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरु हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Sep 2023, 3:31 PM IST

Weather Update

Weather Update : अचानक बदला मौसम, एमपी में शुरु हुई झमाझम बारिश

एक तरफ प्रदेशभर में जहां मानसून की बेरुखी देखी जा रही है। हालात ये हैं कि, बारिश के लिए लोग अजीबो गरीब टोटके कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रविवार को इस संबंध में आपात बैठक बुलानी पड़ी है तो वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि, जिले के अंतर्गत पाली में रविवार की सुबह की शुरुआत तीखी धूप से होने के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरु हो गई।

इलाके में शुरु हुई बारिश ने फिजा में ठंड बिखेर दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आपको बता दें कि, प्रदेश के अलग अलग इलाकों की तरह यहां भी बीते एक महीने में बारिश पूरी तरह से बंद थी, जिसकी वजह से लोग गर्मी और उमस से जूझ रहे थे। किसान भगवान से पानी की आस लगाए बैठे थे, लेकिन बारिश के कहीं कोई आसार नहीं बन रहे थे। लेकिन रविवार को अचानक से बदले मौसम के बाद इलाके में शुरु हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें- चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आधा दर्जन बदमाशों ने दो भाई और उसके दोस्त पर किया जानलेवा हमला


गर्मी और उमस से थोड़ी राहत

आलम ये रहा कि, यहां कई लोग बारिश का आनंद लेते हुए और बारिश में भीगते नजर आए। बारिश ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है तो वहीं किसानों को भी कुछ हद तक राहत मिली है। बारिश न होने के चलते खेतों में खड़ी फसलें खराब होने लगी हैं, लेकिन बारिश होने से अब फसलों में फिर से चमक आ गई है। तापमान में गिरावट होने के चलते यहां हल्की ठंड अहसास भी हो रहा है।