उन्नाव. योगी शासन में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। राह चलते लोगों को गोली मारी जा रही है। भाजपा सरकार ने पुलिस हिंसात्मक हो चुकी की है। जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव ने उक्त विचार व्यक्त करके एक तरफ जहां भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। जनपद सीमा में हुआ स्वागत शिवपाल सिंह यादव के लिए राजनीतिक पकड़ दिखाने का अवसर था। जनपद सीमा में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नवाबगंज में एक सभा का भी आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी अपने अधिवक्ता समाज के साथ मिलकर शिवपाल यादव की अगवानी की। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने एससी एसटी एक्ट पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा से जनता को धोखा दे रही है।