लखनऊ से कानपुर के बीच उन्नाव सीमा पर जगह-जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। किसी ने फूल मालाओं से तो किसी ने टोपी पहना कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी सुनील यादव साजन, पूर्व राज्य मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी, अजेंद्र अवस्थी, रामबहादुर यादव, मंजीत यादव, रमन कुमार, सपा मीडिया प्रभारी आलोक निगम, सुजा उर रहमान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी किसी को निराश नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने निकाय चुनाव के संबंध में भी बातचीत की और पार्टी प्रत्याशी को जिताने को कहा।