उन्नाव. 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता किसको चुन कर भेजती है यह तो भविष्य के गर्त में है। लेकिन जनपद से लोकसभा का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक 9 बार कांग्रेस ने किया। उसके बाद भाजपा का नंबर आता है। जिसने 3 बार लोकसभा चुनाव में परचम फहराया है। सपा और बसपा के लोकसभा सदस्यों ने भी अपना कार्यकाल पूरा किया है। इसके अतिरिक्त जनता दल, जनता पार्टी ने भी लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इन सबके बावजूद भी जिले की स्थिति में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया। सांसद भले ही हाई प्रोफाइल का हो। लेकिन उसका असर विकास कार्यों में नहीं दिखाई पड़ा। जिससे लखनऊ कानपुर के बीच उन्नाव के जनपद वासी अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। 1952 के बाद से जिले की जनसंख्या तो अवश्य बढ़ी। लेकिन उस अनुपात में विकास कार्य नहीं हो पाया। लोकसभा सदस्य साक्षी महाराज इस विषय में कल भी चुके हैं कि कानपुर लखनऊ के बीच उन्नाव ***** गया है। 2019 के सियासी समीकरण पर अभी असमंजस के बादल छाए हैं। परंतु चर्चाओं को हकीकत का रुप दिया गया तो निवर्तमान सांसद के लिए उन्नाव की सीट कांटो भरी हो सकती है।