3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में फिर सामने आई पुलिस की झकझोर देने वाली लापरवाही, दो और घिनौनी वारदात का हुआ खुलासा

उन्नाव में कुकर्म के बाद एक मंदबुद्धि युवती बनी मां, एक शादीशुदा महिला के साथ हुआ रेप...

2 min read
Google source verification
Another two rape case after BJP MLA Kuldeep Singh Sengar matter Unnao

उन्नाव में फिर सामने आई पुलिस की झकझोर देने वाली लापरवाही, दो और घिनौनी वारदात का हुआ खुलासा

उन्नाव. एक बार फिर जनपद में बेटियों के साथ हुई वारदात से समाज को शर्मसार होना पड़ा। एक तरफ जहां मंदबुद्धि युवती दुष्कर्म की वारदात के बाद एक शिशु को जन्म दिया। जिसके जन्म के पश्चात ही शिशु की मौत हो गई। मंदबुद्धि युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मंदबुद्धि युवती को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

वहीं दूसरी घटना में एक बार फिर पुलिस का संवेदनहीन चेहरा सामने आया। जहां दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई न करते हुए उसे जांच के नाम पर वापस भेज दिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुष्कर्म जैसी गंभीर और संवेदनशील मामलों में भी पुलिस का रवैया ढुलमुल वाला रहा। जहां पीड़िता को न्याय दिलाने में कार्रवाई नहीं की। इसी ढुलमुल कार्रवाई का नतीजा है कि आज उन्नाव प्रदेश में ही नहीं देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।


मां बनने के बाद लोगों को पता चला

दुष्कर्म का मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बकिया का है। जहां मंदबुद्धि युवती के साथ मोनू पुत्र बुद्धि लाल निवासी परेंदा थाना काकोरी जनपद लखनऊ ने मुंह काला किया। बेटी के साथ हो रहे कुकर्म को उसका पिता भी भाप नहीं पाया और दरिंदा बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच मंदबुद्धि बेटी ने एक शिशु को जन्म दिया। जिसकी थोड़ी देर में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आनन फानन शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।


सफीपुर कोतवाली का मामला

इसी प्रकार की एक अन्य वारदात सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव की है। इसी गांव के निवासी बाबू और इंसाफ गांव की रहने वाली युवती से अक्सर छेड़छाड़ किया करते थे। लोक-लाज के भय से युवती के पिता ने मुंह नहीं खोला। इसी बीच पिता ने युवती की शादी कर दी। युवती के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि विगत 17 अप्रैल को युवती जब मायके आई। तो देर शाम बाबू और इंसान ने शौच क्रिया के लिए जाते समय उसे देख लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए।

पुलिस के चक्कर लगाती रही पीड़ित

इसी बीच खोजते हुए पिता भी मौके पर पहुंच गया और बेटी को लेकर किसी तरह कोतवाली पहुंचा। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह कर उसे टरका दिया। इधर पीड़ित परिवार लगातार पुलिस के पास चक्कर लगाता रहा। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। आखिर में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी सफीपुर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है।