4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचाव के लिए किया गया हमला अपराध की श्रेणी में नहीं आता है -SP पुष्पांजलि देवी

हेयर पिन, चश्मा, कंघी, आलपिन आदि तमाम चीजों का इस्तेमाल हथियार के रूप में करें.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 5 Dec 2017, 5:17 PM IST

SP Puspanjali Devi

SP Puspanjali Devi

उन्नाव. आपके पास जो कुछ भी हो उससे सामने वाले पर हमला कर दें। इस दौरान यदि कोई अपराध होता है, तो उसका कोई भी दोषारोपण आप पर नहीं आएगा। बचाव के रूप में की गई कोई भी कारवाई आप के खिलाफ नहीं की जाएगी और यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। हेयर पिन, चश्मा, कंघी, ऑल पिन जैसी तमाम चीज है जो आप महिलाओं के पास होती हैं। जिस चीज का भी इस्तेमाल करना चाहे उसे अपने बचाव में कर सकती हैं। इनका प्रयोग आप हथियार की तरह करें। पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने स्थानीय इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया।

1090 व 100 होगी मददगार

उन्होंने कहा कि किसी गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए तत्काल 1090 पर फोन करें और साथ ही अपने अभिभाव को जानकारी दें। अपनी लोकेशन की जानकारी अवश्य दें। पुलिस अधीक्षका ने कहा कि यदि कोई आप पर हमला करता है, तो सबसे पहले जितनी भी जोर हो सके चिल्लाकर के भीड़ इकट्ठा कर लें। जिससे हमलावर का हौसला पस्त हो जाता है। आपकी आवाज सुनकर आसपास की भीड़ आप की सुरक्षा के लिए आगे आ सकती है। यदि कोई विषम परिस्थिति आती है तो अपने दिमाग को शांत रखे।

सोशल मीडिया की दोस्ती करने से पहले जांच परख ले

इस मौके पर पुलिस विभाग का सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया है। जिसमें बचाव के रास्ते बताए गए हैं। जिसमें संदेश दिया गया है कि ऑटो में बैठते समय ऑटो चालक की फोटो और उसका गाड़ी नंबर अपने मोबाइल पर जरुर सुरक्षित रखें और उसे इस बात का एहसास अवश्य कराएं कि उसका फोटो और ऑटो नंबर पुलिस कंट्रोल रूम के पास भेजा जा चुका है। चालक के मन में भय रहेगा यदि कुछ गलत होता है तो उसकी गर्दन भी फंस सकती है। सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल कर कभी संदेश दिया गया है। वीडियो में बताया गया है कि इसके माध्यम से होने वाली दोस्ती को आगे बढ़ाने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। किसी पर अंधा विश्वास न करें। यह आपके लिए खतरनाक और घातक हो सकता है। नारी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर उन्नाव पुलिस के सोशल मीडिया द्वारा जारी वीडियो में पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ सभी थानों के नंबर भी मौजूद है। उन्नाव पुलिस नारी सुरक्षा को सबका कर्तव्य बताते हुए विभिन्न कॉलेजों में जागरुकता अभियान चला रही है। इसी प्रकार का अभियान गंगा घाट, पुरवा, असोहा, बिहार सहित जनपद के विभिन्न स्थानों में भी चलाया गया।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश