8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव
हिंदू जागरण मंच का प्रयास – सदर विधायक का 1 माह का वेतन देने की घोषणा
Play video

हिंदू जागरण मंच का प्रयास – सदर विधायक का 1 माह का वेतन देने की घोषणा

- हिंदू जागरण मंच ने कहा अयोध्या का राममंदिर हमारी पीढ़ी बनते हुए देखेगी
Google source verification

उन्नाव. हिन्दू जागरण मंच के आह्वान पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने एक माह का वेतन राममंदिर निर्माण हेतु देने की घोषणा पर की। राममंदिर निर्माण के लिए गठित होने वाले ट्रस्ट में दान करने संबंधी हिन्दू जागरण मंच के एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में उनके आवास पर उक्त घोषणापत्र लेकर पहुँचे। सदर विधायक ने सहर्ष हस्ताक्षर कर दिए।

 

हमारी पीढ़ी देखेगी राम मंदिर बनते

विमल द्विवेदी ने कहा हम हिंदुओ के लिए ये बड़े हर्ष का विषय हैं कि अयोध्या का राममंदिर हमारी पीढ़ी बनते हुए देखेगी। क्योंकि इसके लिए हमारी दसियों पीढियां प्रतीक्षा करती हुई गुजरी हैं। राममंदिर के लिए 491 वर्ष हिंदुओ ने संघर्ष किया। जिसके लिए 76 युद्ध किये। 135 साल अदालतों में लड़ाई लड़ी। तब ये गौरवशाली पल हमारे सामने आया हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र शुक्ला, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश