6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जन्म तिथि के अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली
Play video

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जन्म तिथि के अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली

रामलीला मैदान से स्काउट गाइड भवन तक निकाली गई रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, भाग लेने वाले कर्मचारियों में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य लोग मौजूद  
Google source verification

उन्नाव. भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगाठ के अवसर पर नगर के राम लीला मैदान से लेकर स्काउट गाइड भवन तक पद यात्रा रैली को जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार, अपर जिलाधिकारी बी. एन. यादव की उपस्थिति में रवाना किया गया। रैली में स्वच्छता की थीम पर आधारित सभी विभागों ने अपने-अपने बैनर तथा पोस्टर के साथ प्रतिभाग किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और स्वच्छता के लिये लोगों को प्रेरित किया।