30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता के पुत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला

पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता का आश्रम सील कर दिया गया पीड़ित परिवार लगातार प्रशासन की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रहा था। पीड़ित परिवार प्रशासन से निराश अदालत से एक बार फिर शव के पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है। इधर सीओ सिटी ने कहा आश्रम सील कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 28 Feb 2022, 7:41 AM IST

पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता के पुत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला

पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता के पुत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला

पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता का आश्रम पुलिस ने सील कर दिया। सील करने की कार्रवाई के दौरान आरोपी की तरफ से कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। इस मौके पर पीड़ित परिवार लगातार आश्रम के ऊपर हमलावर था। उनका कहना था कि बगल के कमरे में क्या हो रहा है यह आपको पता होना चाहिए। जबकि आश्रम के केयरटेकर का कहना था कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी नहीं मालूम है। क्षेत्राधिकारी नगर ने कहा कि दलित किशोरी की हत्या मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के आश्रम को सील कर दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह के पुत्र राजोल सिंह पर दलित किशोरी के अपहरण और हत्या का आरोप है। किशोरी का शव लगभग 63 दिनों केे बाद सपा नेता केे आश्रम के बगल खाली प्लाट से बरामद किया गया था। दलित किशोरी के अपरहण के बाद हत्या होने से स्थानीय लोगों के साथ परिजनों मेंं आक्रोश व्याप्त था। अखिलेश यादव की कार के आगेेे कूदकर आत्महत्या कपिल याद करने के बाद उपरोक्त मामला हाईलाइट हुआ था।

विपक्ष न्याय दिलाने के लिए बना रहा था दबाव

उसके बाद हत्या किए जाने की जानकारी जैसे ही बाहर आई राजनीतिक दलोंं ने शासन प्रशासन पर निष्पक्ष जांच और पीड़ित न्याय दिलाने का दबाव बनाने लगी । प्रियंका गांधी भी पीड़ित परिवार सेे मिल चुकी है। पीड़ित परिवार प्रशासन से निराश होकर अब अदालत से एक बार फिर पोस्टमार्टम कराए जानेे की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि दो बार पोस्टमार्टम हुआ और रिपोर्ट अलग अलग है। उन्होंने पूछा अदालत किस रिपोर्ट को सही मानेगी।

यह भी पढ़ें

India in Ukraine यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं के लिए परिजन परेशान, भारतीय दूतावास ने जारी किया एडवाइजरी

सीओ सिटी ने कहा

कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व, महिला पुलिस और पर पीड़ित परिवार की उपस्थिति में आश्रम को सील करने की कार्रवाई की गई। सीओ सिटी ने कहा आश्रम सील कर विधिक कार्रवाई की जा रहीी है