2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के बड़े नेता को पार्टी के ही इस नेता ने मारी थी गोली, हुआ खुलासा तो मचा हड़ंकप

गिरफ्तार समर्थकों द्वारा हो रही जमकर नारेबाजी किया मार्ग जाम  

2 min read
Google source verification
गिरफ्तार समर्थकों द्वारा हो रही जमकर नारेबाजी किया मार्ग जाम

उन्नाव से बड़ी खबर - भाजपा नेता को गोली मारने के आरोप में भाजपा के ही नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्नाव। भाजपा नेता को को गोली मारकर अज्ञात कार सवारों ने घायल कर दिया जिसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट रिफर कर दिया गया। लेकिन परिजन भाजपा नेताओं को लेकर लखनऊ के ट्रामा सेंटर चले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है भाजपा के दो गुटों इस घटना के बाद आमने सामने आ गए। घटना न के बाद घायल की तहरीर पर थाना पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। जिससे मामला गरमा गया और सांसद प्रतिनिधि के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी हो रही है। फिलहाल पुलिस इस विषय में बोलने को तैयार नहीं है

घटना असोहा थाना क्षेत्र के पूरवा सोहरामऊ मार्ग की

घटना असोहा थाना क्षेत्र के पूरवा सोहरामऊ मार्ग स्थित उसरी खेड़ा के पास की है. जहां पर भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र भूषण रावत को अज्ञात कार सवारों ने गोली मार दी। गोली गोली के छर्रे भाजपा नेता के पैर व पेट में लगी। जिसके बाद उन्हें असोहा स्थित स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन लेकर लखनऊ के ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां चंद्र भूषण रावत का उपचार चल रहा है। घटना के समय भाजपा नेता मोटरसाइकिल से बूथ अध्यक्षों की मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। इधर पुलिस ने साक्षी महाराज के पुरवा प्रतिनिधि प्रेम शंकर लोधी और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। आरोप सहरावा गांव प्रधान के ऊपर भी लगाया जा रहा है। इधर प्रेमशंकर लोधी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे प्रेम शंकर लोधी के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू करते हुए पूरवा _ सोहरामऊ मार्ग को जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था। बताया जाता है ग्राम प्रधान सहरावां और भाजपा नेता के बीच काफी लंबे समय से विवाद बना हुआ है।