13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक के भाई को लेकर उन्नाव पहुंची सीबीआई, पूरी वारदात का किया नाटकीय रूपांतरण

अतुल सिंह और उनके अन्य साथियों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम उन्नाव के माखी गांव आई...

2 min read
Google source verification
CBi team reconstruction in Kuldeep Singh Sengar Unnao gangrape case

विधायक के भाई को लेकर उन्नाव पहुंची सीबीआई, पूरी वारदात का किया नाटकीय रूपांतरण

उन्नाव. भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाइयों पर लगे आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम बुधवार को सुबह एक बार फिर नहर विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। जहां उन्होंने पीड़िता और उनके परिजनों से बातचीत की। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम परिजनों को लेकर माखी गांव पहुंची। जहां उन्होंने एक बार फिर मौके पर ले जा कर घटनाक्रम से संबंधित उन सभी स्थलों का निरीक्षण किया और पूछताछ की।

आरोपियों को लेकर माखी पहुंची सीबीआई

भाजपा विधायक के भाई अतुल सिंह और उनके अन्य साथियों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम माखी गांव आई। जहां उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट की घटना का नाटकीय रूप से चित्रण (Reconstruction) किया। इस बीच मीडिया को मौके से दूर रखा गया। वहीं रोजाना दुष्कर्म पीड़ित परिजनों की तरफ से आ रहे बयानों पर भी केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कड़ा रुख अख्तियार किया। जांच के दौरान पीड़ित परिजनों को मीडिया में बयान देने से रोका। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने भी मीडिया से दूरी बना ली।

परिजनों ने मीडिया से बनाई दूरी

केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम एक बार फिर आज उन्नाव पहुंची। जहां पीड़ित परिजनों से सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में मुलाकात कर बातचीत की। उसके बाद पीड़ित परिजनों को लेकर सीबीआई की टीम एक बार फिर माखी गांव पहुंची। सीबीआई टीम सबसे पहले पीड़िता उनके परिजनों को लेकर थाना पहुंची। जहां लगभग 2 घंटे रुकने के बाद एक बार फिर माखी गांव के अंदर गए। जहां उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट की घटना नाटकीय रूप का चित्रण करवाकर मामले की जानकारी ली। दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट और हत्या के मामले का डेमो प्रदर्शित किया गया।

विधायक के भाई से हुई पूछताछ

इसी बीच लखनऊ से केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम अतुल सिंह और उसके साथियों सोनू सिंह, शैलू, विनीत और बउआ को लेकर माखी गांव पहुंची। जहां उन्होंने मृतक सुरेंद्र सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में पूछताछ की। सीबीआई ने आरोपियों को उन मार्गों पर भी चहलकदमी करवाई जहां मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मौके पर मृतक सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट की घटित की गई घटनाओं के संबंध में बिंदुवार समीक्षा की। इस मौके पर रास्तों का नजरी नक्शा भी बनाया गया। गौरतलब है विधायक के भाई अतुल सिंह और उनके चार साथियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने रिमांड पर ले रखा है।