29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीस नहीं भरने पर प्रिंसिपल ने सुनाई खरी खोटी, अपमान से सदमे में छात्रा की मौत

Class 10th Girl Death Family Allegations on Principle for Humiliation- लॉकडाउन (Lockdown) में आर्थिक तंगी से जूझने वाले पिता 10वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी की फीस नहीं जमा कर पाए तो उसे स्कूल की तरह उसे खरी खोटी सुनाई गई। आरोप है कि अपमानित महसूस करते हुए लड़की की सदमे में मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 6 Aug 2021, 9:37 AM IST

Class 10th Girl Death Family Allegations on Principle for Humiliation

Class 10th Girl Death Family Allegations on Principle for Humiliation

उन्नाव.Class 10th Girl Death Family Allegations on Principle for Humiliation. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सदर कोतवाली में मानवीय संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा मामला सामने आया है। लॉकडाउन (Lockdown) में आर्थिक तंगी से जूझने वाले पिता 10वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी की फीस नहीं जमा कर पाए तो उसे स्कूल की तरह उसे खरी खोटी सुनाई गई। आरोप है कि अपमानित महसूस करते हुए लड़की की सदमे में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

तीन महीने की बकाया थी फीस

उन्नाव जिले के आदर्श नगर कॉलोनी के सुशील कुमार अवस्थी की बेटी स्मृति (15) एबी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा थी। प्राइवेट नौकरी करने वाले सुशील लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ महीनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस कारण उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई की तीन महीने की फीस नहीं जमा की थी। सुशील ने फीस जमा करने के लिए स्कूल से कुछ वक्त मांगा था। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी फीस जमा नहीं हो पाई जिससे कि स्कूल की तरफ से छात्रा को परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया।

परीक्षा देने से किया वंचित

आरोप है कि गुरुवार को फीस माफी की अर्जी लेकर जब छात्रा स्कूल गई तो प्रिंसिपल ने मिलने से इनकार कर दिया। साथ ही उसे अपमानित कर तिमाही परीक्षा में बैठने से भी मना कर दिया। रोते हुए घर लौटी छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट लिख शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में तैनात एसीपी चक्रमणि त्रिपाठी के खिलाफ वारंट जारी, वेतन रोकने का भी आदेश

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार निरस्त करेगी ये 312 एक्ट, जल्द जारी होगा अध्यादेश

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग