5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसपोर्टर की पत्नी को कांग्रेस ने बनाया अपना प्रत्याशी, लिया बड़ा प्रण

कांगेस प्रत्याशी मीरा सिंह के आने से चुनाव संघर्षपूर्ण व रोचक हो गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 Nov 2017, 2:02 PM IST

Meera Singh

Meera Singh

उन्नाव. कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह के आने से नगर पालिका परिषद उन्नाव का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। इसके अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी व भाजपा ने भी अपने पार्टी से प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं जिससे नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। कांग्रेस ने जनपद के बड़े ट्रांसपोर्टर की पत्नी मीरा सिंह को टिकट दिया है। मीरा सिंह एक घरेलू महिला है। परंतु समाज में उनकी काफी गतिविधियां है। जबकि उनके पति अवधेश सिंह अवध ट्रांसपोर्ट के नाम से बस सर्विस संचालित कर रहे हैं। जो जिले में जाना पहचाना नाम हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह-

कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद कांग्रेसियों में विशेष उत्साह है। पत्रिका से बातचीत के दौरान मीरा सिंह ने बताया कि आज नगर पालिका द्वारा दी जाने वाली सारी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। न तो नगर वासियों को साफ पानी मिल रहा है और न ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूरा नगरपालिका क्षेत्र जलभराव से पीड़ित है। हल्की बारिश में भी लोगों के घरों में पानी भरने लगता है। सीवर का पानी भी घरों में भर जाता है। जबकि नगरपालिका द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर प्रति माह लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं। लेकिन सड़क पर स्थिति कुछ और है। यही स्थिति रोड लाइट, सड़क, मच्छर के प्रकोप आदि का है।

लिली पार्क स्थित डीप बोर से कॉलोनी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का वादा

उन्होंने बताया कि वार्ड सभासद से नगरपालिका अध्यक्ष, विधायक व सांसद सभी भाजपा के है। परंतु नगर पालिका अपने नागरिकों को सुविधा देने में विफल है। अपनी योजनाओं के सम्बंध में मीरा सिंह ने बताया कि लिली पार्क स्थित डीप बोर का पानी पेयजल के लिये अच्छा है। इसका पानी लेने के लिये दूर-दूर से मोहल्ले वाले आते हैं। परंतु अरबों रूपये के बजट वाले नगरपालिका के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी को यह सब नहीं दिखायी पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि लोगों ने मौका दिया तो वह कॉलोनी सहित पूरे नगर क्षेत्र को स्वच्छ पानी दिलाने का कार्य सबसे पहले पूरा करूंगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह के आवास के सामने काफी संख्या में लोग एकत्र थे। मीरा सिंह के पति अवधेश सिंह जनपद के बड़े ट्रांसपोर्टरों में से एक है। कानुपर खालसा कॉलेज से इंटर करने वाली मीरा सिंह स्थानीय लोगों में भी लोकप्रिय है। इसके साथ उनके पति ट्रांसपोर्टर व कांग्रेसी नेता अवधेश सिंह काफी लम्बे समय से कांग्रेस में रहकर समाज सेवा कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुन्दर लाल कुरील सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों से उनके अच्छे सम्पर्क है। कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह के आने से नगर पालिका परिषद उन्नाव का मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण और रोचक हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश