3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली विभाग की लापरवाही टेलर की दुकान जलकर स्वाहा, हुआ भारी नुकसान

विद्युत विभाग की छोटी सी लापरवाही से एक टेलर की पूरी दुकान जलकर स्वाहा हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 14 Apr 2018, 1:03 PM IST

unnao

उन्नाव. विद्युत विभाग की छोटी सी लापरवाही से एक टेलर की पूरी दुकान जलकर स्वाहा हो गई, जिसमें उपभोक्ताओं के द्वारा सिलने के लिए लाए गए कपड़े के साथ सिले सिलाए कपड़ों भी जल गए। दुकान स्वामी इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को लगातार जानकारी देता रहा कि मीटर में स्पार्किंग हो रहा है इसको सही कर दिया जाए लेकिन विद्युत कर्मचारियों के कान में जूं तक नहीं की। अंततः रात में विद्युत मीटर से उठी चिंगारी लपटें बनकर पूरे दुकान को स्वाहा कर दिया। इस संबंध में फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी वह नहीं पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही चरम पर है। मीटर रीडर आता है, शिकायत की जाती है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। आग की घटना ने दुकान स्वामी को रोड पर लाकर खड़ा कर दिया। उपभोक्ताओं के कपड़े भी जलकर खाक हो गए हैं। आगे की सहालग सर पर है। उपभोक्ताओं ने शादी बारातियों में पहनने के लिए कपड़े सिलवाए थे। वह भी जलकर खाक हो गए।


उपभोक्ताओं के लाखों रुपए के कपड़े जलकर खाक मशीन बिजली

घटना अजगैन थाना थाना क्षेत्र के नवाबगंज की है। नवाबगंज में इलाहाबाद बैंक के सामने गोल्डन लेडीज ट्रेलर्स की बहुत बड़ी दुकान संचालित थी। जो महिलाओं के ड्रेस सिलने में खास स्थान रखता था। बिजली के कनेक्शन के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मीटर लगाया था। जिस में आए दिन चिंगारी निकलती थी। इस संबंध में दुकान स्वामी मोहम्मद तौफीक ने बताया कि मीटर से निकल नहीं चिंगारी की शिकायत कई बार नवाबगंज स्थित पावर हाउस में जाकर की। लेकिन किसी ने भी उनकी शिकायतों को गौर नहीं किया। मीटर रीडर भी प्रति महीने आकर रीडिंग लेकर चला जाता । उसने भी इसे ध्यान नहीं दिया।

नीचे से निकली चिंगारी ने सब कुछ किया स्वाहा


जिस कारण मीटर से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने पूरे दुकान को अपनी आगोश में ले लिया और देखते देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई। लेकिन वह भी कई घंटे तक नहीं पहुंची। जिस से आग ने पूरी दुकान को जलाकर खाक कर दिया। मोहम्मद तौफीक ने बताया कि व लेडीस के कपड़ों का स्पेशलिस्ट है। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने कपड़े सिलवाने आती थी। जिनके कपड़े भी दुकान में रखे थे। वह भी जलकर खाक हो गया। आग मे मशीनें भी जलकर नष्ट हो गई। जिसकी कीमत लाखों में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी केवल वसूली पड़े रहते हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति उनका बिल्कुल ध्यान नहीं है जिला प्रशासन से उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश