3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ उन्नाव जैसे हालात, यहां पिता ने ही लगाया रिश्ते पर दाग, कांप गई सुनने वालों की रूह

कठुआ उन्नाव जैसे यहां के हालात, मासूम बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार, फिर उतार दिया मौत के घाट  
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 14 Apr 2018, 11:38 AM IST

Kathua and Unnao rape cases: jabalpur breaks silence

Kathua and Unnao rape cases: jabalpur breaks silence

जबलपुर। आधुनिकता के दौर में नैतिक मूल्यों का क्षरण निरंतर हो रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा यदि किसी बात की चर्चा होती है तो वह है महिला अत्याचार और उनके दुराचार की। आए दिन होने वाली घटनाओं ने देश की छवि को धूमिल भी किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इनकी अब चर्चा होने लगी है। कठुआ और उन्नाव की घटनाओं ने देश को फिर से दहला दिया है। हाल ही में हुए दो मासूमों के दुराचार से देश की राजनीति गर्मा गई है। वहीं जबलपुर की बात करें तो यहां भी मासूम सुरक्षित नहीं हैं। फिर चाहे उसका पिता ही हैवान बना हो या फिर दोस्तों ने दगा दिया हो। वहीं झूठे प्यार में पड़कर भी मासूम बच्चियां नासमझी में अपनी आबरू लुटा बैठी हैं। आइए जबलपुर में हुई कुछ घटनाओं के बारे में जानते हैं -

बेटी से रेप के बाद किया कत्ल
सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के ढुठेरा ग्राम निवासी मेहतलाल सनोडिया की पत्नी 25 जनवरी 2013 को छोटी बेटी के साथ मायके गई थी। मेहतलाल ने 25-26 जनवरी की रात 13 वर्ष 6 माह की नाबालिग बेटी से शराब के नशे में मुंह काला किया। इसके बाद उसका गला घोंट दिया। सुबह ग्रामीणों ने शंका होने पर पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी देवेन्द्र सिंह सोलंकी की अदालत ने हत्यारे पिता को 27 जनवरी 2016 को म़ृत्युदंड सुनाया। इसकी पुष्टि के लिए दंडादेश को हाईकोर्ट भेजा गया था।

पिता कर रहा था दुराचार

सौतेले पिता द्वारा 16 वर्षीय किशोरी से दुराचार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि एक महिला ने 10 साल पहले अपने पति को छोड़ दिया है इसके बाद वह दूसरे व्यक्ति के साथ बतौर पत्नी रहने लगी। महिला के पहले पति से दो बच्चे हैं जिनमें 16 वर्षीय बेटी है। गुरुवार रात महिला गहरी नींद में थी। 16 वर्षीय बेटी की चीख सुन महिला जागी तो देखा कि उसका दूसरा पति उसकी बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। महिला ने उसे रोका तो दूसरे पति ने महिला से भी मारपीट की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने जब बेटी से पूछा तो पता चला कि पिछले 2 माह से सौतेला पिता उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा है। किसी को कुछ बताने पर पिता ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। इसलिए वह किसी से कुछ नहीं कह रही थी। संजीवनी नगर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता पर मामला दर्ज कर लिया।

थाना पहुंची बच्ची ने कहा, पापा करते हैं मेरे साथ गलत काम
रामपुर चौकी मेंउस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब 10 वर्षीय बालिका अपने आठ वर्षीय भाई का हाथ पकड़कर पहुंची। बालिका ने जो बातें पुलिस को बताईं, वे चौंकाने वाली थीं। बच्ची ने कहा कि उसके पिता दो साल से उसके साथ गलत काम कर रहे हैं। उसने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में देखा कि यह गलत है और उसे पुलिस के पास जाना चाहिए। तब उसने हिम्मत जुटाई और चौकी पहुंची।

बच्ची की बातें सुनते ही पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपित पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दरअसल एमपीएसईबी में तैनात भृत्य से परेशान होकर उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। 10 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे को सुरक्षाकर्मी ने अपने पास रखा था।

शादीशुदा मर्द से प्यार कर बैठी 19 साल की लड़की
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती माढ़ोताल थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अकेले रहती है। वह प्रायवेट नौकरी करती है। लगभग एक साल पहले उसकी मुलाकात मनीष दुबे नाम के युवक से हुई। मनीष ने युवती से दोस्ती की और फिर कहा कि वह उससे विवाह करना चाहता है। इसके बाद मनीष ने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले युवती को मनीष के शादीशुदा होने की बात पता चली। 23 मार्च को मनीष उससे मिला, तो युवती ने इस बात पर आपत्ति की, तो मनीष ने उससे विवाद किया और जान से मारने धमकी दी।

नौकरी दिलाने के बुलाया,दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंग रेप
7 वर्षीय किशोरी सिहोरा थानांतर्गत निवास करती है। शाम 7 बजे के लगभग मोहला निवासी ओमप्रकाश गर्ग उसे मिला। किशोरी पहले उसके घर काम करती थी। ओमप्रकाश ने कहा कि वह उसे दूसरी जगह काम दिला देगा। किशोरी उसकी बातों में आ गई। ओमप्रकाश उसे ऑटो में बैठाकर बहोरीबंद रोड पर ले गया।
कुछ देर बाद ओमप्रकाश के दोस्त सिहोरा निवासी आशु गौतम और बरगी निवासी सिद्धार्थ गौतम भी वहां पहुंच गए। ओमप्रकाश ने किशोरी से कहा कि तुम हमें खुश कर दो, फिर हम तुम्हारा काम कर देंगे। किशोरी ने इसका विरोध किया। तीनों उसे पड़कर खेत के किनारे ले गए और साहूमिक दुष्कर्म किया। पुलिस धारा 376(डी), 323, 506, 4 (8) पास्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने निकाला मार्च-
महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार रात सिविक सेंटर से कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांगंेस नेताओं ने कहा कि जो सरकार मासूम बच्चियों, महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहेने का कोई अधिकार नहीं है। इस शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, कौशल्या गोटियां, टीकाराम कोष्टा, मदन लारिया, शैलेष राठौर उपस्थित थे। वहीं, महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।