6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधेड़ ने पांच साल की मासूम से किया गंदा काम, गुस्साये लोगों ने आरोपी का कर दिया ये हाल

उन्नाव जिले के औरासा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

2 min read
Google source verification
unnao

उन्नाव. जनपद के थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने मानवता को शर्मसार करते हुए 5 वर्ष की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम पीड़िता की हालत गंभीर में उसे अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने दरिंदे को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के भुरकुंडी चौराहे की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली 5 वर्ष के मासूम का पिता परदेस में रह कर मजदूरी करता है, जबकि बाबा लखनऊ में रोज की तरह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी बीच मौका देखकर लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के बाकी नगर निवासी मतीन ने 5 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

गुस्साये लोगों ने आरोपी को पकड़कर कर दी धुनाई
दुष्कर्म के बाद लड़की की हालत गंभीर हो गई। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। गुस्साये लोगों ने आरोपी मतीन को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

फोन पर पीड़िता के बाबा को दी जानकारी
मोहल्ले के लोगों ने लखनऊ काम पर गये पीड़ित मासूम के बाबा को फोन कर घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर पीड़िता के बाबा सन्न रह गये और तुरंत ही घर से चल दिये। पुलिस ने पीड़ित मासूम का उपचार कराकर उसे घर भेज दिया है। पुलिस को पीड़िता के बाबा के घर पहुंचने और आरोपी के खिलाफ तहरीर देने का इंतजार है। मतीन बाकी नगर मलिहाबाद लखनऊ का रहने वाला है। वह यहां अपनी रिश्तेदारी में आया था।

पुलिस का बयान
पुलिस थाना अध्यक्ष औरास ने बताया कि मामला जानकारी में है। दुष्कर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

ट्रेन से कटकर महिला की मौत
एक अन्य घटना में उन्नाव बालामऊ रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष माखी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके लोगों से शिनाख्त करने की अपील की है। माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत मैथिटीकुर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात महिला की ट्रेन से कट कर सोमवार को करीब 12 बजे मृत्यु हो गयी है। महिला के शव की शिनाख्त नही हो पायी है।