भगवती सिंह विशारद उन्नाव में गांधी जी के नाम से जाने व पहचाने जाते थे। आजादी के लड़ाई के समय 13 साल की उम्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संपर्क में आए थे विशारद जी के जोश ने महात्मा गांधी को कई बार अपनी ओर आकर्षित किया इस पर गांधी जी ने अपने पास बुला कर उनके विषय में पूछा और बोले क्या बनना चाहते हो। विशारद जी ने जवाब दिया गांधी बनना चाहता हूं। देश की आजादी में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले भगवती सिंह सारण ने जनपद के भगवंत नगर विधानसभा सीट से 1967, 1969, 1974, 1980, 1985, 1991 में विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।