गौरतलब है बीती रात दिल्ली से आये मृतक सुरेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी थोक सराय थाना माखी के भाई महेश सिंह को पुलिस अधीक्षक व जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि अतुल सिंह की रात में ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद मृतक भाई महेश सिंह ने देर रात अपने भाई का पोस्टमार्टम कराया। वहीं लखनऊ से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम उसे की अदालत में पेश किया गया, जहां जज ने अतुल सिंह, विनीत मिश्रा, शैलू, बउआ, सोनू को जेल भेजने का आदेश दिया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पांचों आरोपियों को 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया है जहां यूपी पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और साक्ष्य संकलित कर विवेचना करेगी।