22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में युवती को जिंदा जलाने का मामला, गिरफ्तार हुए आरोपी, एेसे दिया था घटना को अंजाम

बारा सगवर थाना क्षेत्र के सथनी बाला खेड़ा में किशोरी को जिंदा जलाए जाने की घटना, पुलिस ने कई लोगों को उठाया  

2 min read
Google source verification
unnao

बारा सगवर थाना क्षेत्र के सथनी बाला खेड़ा में किशोरी को जिंदा जलाए जाने की घटना, पुलिस ने कई लोगों को उठाया

उन्नाव. बारा सगवर थाना क्षेत्र के सथानी बाला खेड़ा गांव की घटना प्रदेश में ही नहीं देश में चर्चा का विषय बन गया है। किशोरी को जिंदा जलाया जाने की घटना जिसने भी सुने उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी जोन लखनऊ, पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया अौर इस मामले में कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक विकास गुप्ता नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विकास ने ही मोनी को जलाया था। दोनों में गहरी दोस्ती थी। मोनी विकास से शादी करने का दबाव बना रही थी मगर विकास के परिजन नहीं मान रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गांव के सात लोगों को हिरासत में लिया था।

घटनास्थल से मिला था पेट्रोल की पिपिया सहित कई सामान

उधर, कई थानों की फोर्स के बीच पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आग से जलने से मौत होने की पुष्टि हुई है। घटना बारा सगवर क्षेत्र के सथनी बालाखेड़ा गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब 19 साल की मोनी को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पुलिस ने पेट्रोल की पिपिया, लड़की की साइकिल और माचिस की तीलियों का बंडल बरामद किया था। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।

जान बचाने के लिए खेत से रोड की ओर दौड़ी थी मोनी

जहां सथनीबाला खेड़ा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय मोनी शाम को सब्जी खरीदने के लिए साइकिल से टेढ़ा बाजार जाने के लिए निकली थी। घर से थोड़ी ही दूर कच्चे रास्ते के किनारे खेतों में छिपे बैठे अज्ञात लोगों ने लड़की को रोक लिया। इसके बाद बदमाश लड़की को खेतों की ओर खींच ले गए और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। लड़की जान बचाने के लिए भागी, लेकिन बच नहीं सकी। आग लगने के बाद जब लड़की चीखने-चिल्लाने लगी और जान बचाने के लिए खेत से रोड की ओर दौड़ी भी।

लेकिन सूनसान होने के कारण उसकी चीखें किसी ने नहीं सुनी और लड़की धू-धू कर जल गई। इस बीच हत्या को अंजाम देने वाले वहां से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर किसी चार पहिया वाहन के टायर के निशान भी मिले हैं, जिससे लग रहा है कि बदमाश उसी वाहन से वहां आए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस आज इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।