31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामूली विवाद में युवती को जिंदा जलाया, हुई मौत

मजिस्ट्रियल बयान के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें मां के साथ उसकी बेटी और उसका बेटा भी शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 12 Sep 2018, 10:20 PM IST

girl burnt alive in controversy

मामूली विवाद में युवती को जिंदा जलाया, हुई मौत

उन्नाव. आपस में हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने खौफनाक कदम उठाते हुए युवती को जिंदा जला दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। संबंधित चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को जलाने में नामजद मां बेटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से जली किशोरी ने बताया था कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसी समय पड़ोस की रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ आई और उसके ऊपर तेल डालकर जला दिया। जब तक लोग पहुंचते तब तक वह काफी जल चुकी थी। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि किशोरी के मजिस्ट्रियल बयान दर्ज करा लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर की घटना

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर की है। विगत मंगलवार की शाम मामूली विवाद के बाद पड़ोस की रहने वाली महिला ने किरोसिन तेल डालकर रोशनी (20) पुत्री मेवालाल को जला दिया। देखते-देखते रोशनी धू-धू कर जलने लगी। आनन फानन लोगों ने आग बुझा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुंच गए। जिला अस्पताल में रोशनी ने बताया कि गांव की रहने वाली रीता पत्नी घुरु, सरिता पुत्री घुरु अंशु पुत्र घुरु ने उस समय घर में घुसकर उसके ऊपर किरोसिन तेल डालकर आग लगा दी, जब घरवाले शौच क्रिया के लिए गए हुए थे।

इस दौरान सभी लोग गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। जली हुई रोशनी को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रोशनी से बातचीत की। मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने रोशनी के बयान लिए। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया की रोशनी को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया। इधर हैलट में उपचार के दौरान देर शाम को उसकी की मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी नगर ने कहा तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पुलिस ने रीता उसकी बेटी सरिता और बेटा अंशु को गिरफ्तार कर लिया है। वही आज तीनों को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 326 / 452 IPC की धारा के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। लेकिन रोशनी की मौत के बाद IPC की धारा 302 भी बढ़ाई जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है पुलिस सतर्क है