scriptविस अध्यक्ष का बड़ा बयान- वोट के लिए बाबा साहेब को पोलिंग एजेंट बना दिया, देखें वीडियो | hriday narayan dikshit statement over muhammad jinnah in unnao | Patrika News
उन्नाव

विस अध्यक्ष का बड़ा बयान- वोट के लिए बाबा साहेब को पोलिंग एजेंट बना दिया, देखें वीडियो

उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षिति ने जिन्ना मामला, लॉ एंड ऑर्डर, राम मंदिर जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की…

उन्नावMay 12, 2018 / 08:34 pm

Hariom Dwivedi

hriday narayan dikshit
उन्नाव. एक दल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी अपना पोलिंग एजेंट बनाने का प्रयास किया था। चुंकि मैं विधानसभा अध्यक्ष हूं। इसलिए उस दल का नाम नहीं लूंगा। एक दल ने अनुसूचित जाति जनजाति को वोट बैंक बनाने का कार्य किया है। जरूरत इस बात की है कि अनुसूचित जाति जनजाति में पैदा होने के कारण वर्ग विशेष में पैदा होने के कारण भारतीय समाज में बराबर का सम्मान नहीं मिला। उन्हें बराबर का सम्मान दिलाना और यह सभी क्षेत्रों में मिलना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने जनपद स्थित अपने आवास ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उन्हें बराबर का सम्मान दिलाना, विशेष अवसर देना, उन्हें अपने घर बुलाना उनके साथ मेलजोल बढ़ाना, भारत के राष्ट्रीय एकता के लिए समरसता के लिए यह जरूरी है। इस दिशा में कोई भी कदम उठाया जाए उचित है। लेकिन यदि भोजन करने के बाद वोट लेने की इच्छा है तो यह गलत है।
जिन्ना खलनायक के रूप में याद किए जाते हैं
जिन्ना की तस्वीर पर उठे विवाद के प्रश्न पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब एक सांसद ने जिन्ना के खिलाफ पत्र लिखा था तो जिन्ना की तस्वीर हटा देनी चाहिए थी। मोहम्मद जिन्ना देश के अंदर रहने वाले सभी लोगों के लिए खलनायक है। उन्होंने महात्मा गांधी के पत्र में लिखें उद्गारों को ठुकराते हुए पाकिस्तान की मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया, जिसके कारण लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पूरे देश का मूड है कि जिंन्ना देश के लिए खलनायक है।
कर्नाटक चुनाव पर बोले
कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट विषय में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्ष अलग-अलग दावा कर रहे हैं कि वह सरकार बना रहे हैं। किसका दावा सही है। यह चुनाव परिणाम के बाद पता चल जाएगा।
जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी
नेपाल के जनकपुर से चली बस मैं बैठे यात्रियों को अयोध्या में रामलला टेंट में दिखाई पड़ेंगे के प्रश्न पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेपाल से यदि लोग अयोध्या दर्शन करने के लिए आते हैं तो यहां का जर्रा जर्रा पावन है और यह तथ्य भी देखेंगे कि अभी तक यहां मंदिर नहीं बना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए वही लोग आ रहे हैं, जिनको राम के प्रति श्रद्धा होगी।
कानून-वयवस्था पर बोले
कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटनाएं तो होती हैं, लेकिन देखना यह है कि कार्रवाई होती कि नहीं होती। पहले अधिकारी 10:00 बजे के स्थान पर 11:00 बजे आते थे। अब सभी कर्मचारी 9:00 बजे कार्यालय आ रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने अपने गांव में प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे गांव का चयन किया था जहां पर SC-ST के लोग ज्यादा रहते हैं। जहां एक सड़क ऐसी मिली जो पत्थरों से पटी पड़ी थी। जानकारी करने में पता चला कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी की है जो 2006 में सड़क बन रही थी। जिसे बीच में ही ठेकेदार ने छोड़ दिया था। 2006 से खराब पड़ी सड़क को हमने 3 दिन में PWD कैसे कहकर बनवा दिया।
सुप्रीम कोर्ट के पास सभी कानूनों के समीक्षा का अधिकार
दुष्कर्म के मामले में महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पास कानून के समीक्षा का अधिकार है और यदि इसका दुरुपयोग हो रहा है तो उसकी भी समीक्षा होनी चाहिए। अटल अमृत योजना के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यों के संबंध में दीक्षित ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि लिखित जानकारी उन्हें मिलती है तो इस संदर्भ में आगे की कार्यवाही के लिए प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है जनपद को केंद्र सरकार द्वारा लाई गई योजना अटल अमृत योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। जिसके माध्यम से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व अन्य विकास कार्य होने हैं।
उद्योग बंधुओं को समस्या के निस्तारण का दिया आश्वासन
इसके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा दही चौकी स्थित आईआईए सभागार में जिले के प्रमुख उद्योग बंधुओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए। इस बैठक में व्यापारियों ने मुख्य अतिथि के समक्ष जिले में बिजली की, यूपीएसआईडीसी द्वारा की जाने वाली मनमानी एवं जीएसटी से संबंधित जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। व्यापारियों की मुख्य समस्याओं में सुरक्षा की समस्या रही। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का निराकरण शीघ्र ही किया जाएगा। इस मौके पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ए के अग्रवाल, जी एन मिश्रा, कांति मोहन गुप्ता, एम एम सिंह, अनिल पाठक, अमित पाठक, सहित अन्य व्यापारी गण मौजूद थे।
देखें वीडियो…

Home / Unnao / विस अध्यक्ष का बड़ा बयान- वोट के लिए बाबा साहेब को पोलिंग एजेंट बना दिया, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो