31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India In Ukraine यूक्रेन में फंसे छात्र के पिता ने बताया भारतीय झंडा लगाकर रोमानिया की तरफ आने को कहा गया

यूक्रेन में उन्नाव की की रहने वाली छात्र-छात्राएं रूस के हमले के बाद फंस गई है। जिससे यहां परिवारी जन चिंतित हैं। हमेशा किसी बुरे घटना की आशंका से ग्रसित है। बार-बार फोन पर हालचाल ले रहे हैं। इस संबंध में मेडिकल स्टोर चलाने वाले ने बताया कि उनका पुत्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। जो वहीं फंस गया है। अब उन्हें रोमानिया के रास्ते निकालने का प्रयास हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 25 Feb 2022, 9:24 PM IST

India In Ukraine यूक्रेन में फंसे छात्र के पिता ने बताया भारतीय झंडा लगाकर रोमानिया की तरफ आने को कहा गया

patrika

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रोमानिया के रास्ते लाने की योजना बनाई गई है। भारतीय छात्रों को रोमानिया तक अपने साधन से आने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में बैठे उसमें भारतीय तिरंगा जरूर लगा ले। रोमानिया आगे शिफ्ट किया जाएगा। दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोई कर गांव निवासी जगन्नाथ वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कुलदीप कुमार वर्मा यूक्रेन में डाक्टरी की पढ़ाई करने के लिए गया हुआ है। एयरपोर्ट में रूसी सैनिकों का कब्जा होने के कारण वतन वापसी नहीं हो पा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। इसके अतिरिक्त पुरवा और शुक्लागंज से भी यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिल रही है।

जगन्नाथ वर्मा ने बताया

जगन्नाथ वर्मा ने बताया कि उनकी बेटे से कुलदीप से बातचीत हुई है। बातचीत के दौरान कुलदीप ने बताया है कि उन लोगों को रोमानिया की तरफ आने के लिए कहा गया है। उन्हें बताया गया कि आप भारतीय झंडा लगाकर रोमानिया की तरफ किसी साधन से आ जाए। जहां से आपको आगे शिफ्ट कर दिया जाएगा। जगन्नाथ वर्मा दही चौकी में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। जिनका बेटा कुलदीप वर्मा यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। अपने बेटे सहित अन्य भारतीय की वतन वापसी के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है प्रोग्राम उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ हम लोग आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं भारतीयों के सहित उनके बेटे को यूक्रेन से वापस लाया जाए।

यह भी पढ़ें

UP assembly election 2022: जय श्रीराम के नारे पर हुए विवाद के बाद फायरिंग, एसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुरवा और शुक्लागंज के बीच छात्र यूक्रेन में फंसे

वही पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरवा निवासी अशोक गुप्ता के घर की श्रुति कृष्णा भी यूक्रेन में फंस गई है। श्रुति यूक्रेन में इंटेलिजेंट रोबो कमांडो की पढ़ाई करने के लिए गई है। इधर गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के एक लाख नगर की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा में यूक्रेन में फस गई है। जिससे माता-पिता की चिंताएं बढ़ गई हैं। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी एमबीबीएस की तृतीय वर्ष की छात्रा है । युद्ध के दौरान फ्लाइट बंद होने से वही फंस गई है। परिजनों के ने बताया कि 15 दिन की छुट्टी पर आई थी और 1 महीने पहले ही गई है। यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं के परिजनों के घर में लोग चिंतित है। सभी लोग भारत सरकार की तरफ मदद की दृष्टि से देख रहे हैं।