4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोह पुरुष ने पूरे जीवन देश को एक माला रूपी भावना से जोड़ने का किया कार्य – देवेंद्र कुमार पांडे

माज में एक जुटता बनाये रखने एवं पटेल जी के आदर्शों पर चल कर गरीब, बेसहारा लोगों की मदद करना ही सरदार पटेल की सच्ची श्रद्धांजली होगी, रन फॉर यूनिटी, जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, देश भक्ति संगीत सब कुछ रहा राष्ट्रीय एकता दिवस पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 31 Oct 2018, 7:29 PM IST

 देश भक्ति संगीत सब कुछ रहा राष्ट्रीय एकता दिवस पर

लोह पुरुष ने पूरे जीवन देश को एक माला रूपी भावना से जोड़ने का किया कार्य - देवेंद्र कुमार पांडे

उन्नाव. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भारतवर्ष में पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाई जा रही है। राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विशेष ध्यान रखकर सभी को अपने जीवन में उनके आदर्शों को अंगीकृत करना चाहिए। हमें उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में अहम भूमिका निभाने की आवश्यकता है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने उक्त विचार व्यक्त किया। इस मौके पर गांधी नगर तिराहे से शास्त्री पार्क तक राष्ट्रीय एकता दौड़ ’रन फॉर यूनिटी’ में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


समाज में एकता बनाए रखने की मिसाल कायम करने की जरूरत

जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे जीवन समाज को एक माला रूपी भावना से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा किए गए समाज में दमनकारी नीतियों को समाप्त करने, लगान वसूली, रियासतों को एक साथ जोड़ने तथा जूनागढ़ जैसे प्रकरण को याद कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज में एकता बनाए रखने की मिसाल कायम करने की जरूरत है, हमें मोहल्ले से लेकर प्रदेश स्तर तक एकता बनाए रखने में मदद करना चाहिए।जिलाधिकारी ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का मतलब ही है कि समाज को एक साथ जोडना, आजादी की लड़ाई सरदार बल्लभ भाई पटेल न लड़ते तो आज हम आजाद भारत में ना होते। हमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार कर समाज में एक नई मिसाल बनानी होगी।


कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया रंगारंग कार्यक्रम गाये वीरता के गीत

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय एकता अखंडता के अवसर पर कर्मियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा वीरता के गीत गाये गए। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित पटेल जयंती के विभिन्न कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से रूबरू हो कर उनका हालचाल लिया तथा सभी को फल वितरण कर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।


जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों का विधिवत जांच करा इलाज करने का दिये निर्देश

वहां उपस्थित चिकित्सकों को निर्देश दिए की भर्ती मरीजों का विधिवत जांच कराकर समय से इलाज किया जाए। क्योंकि हम सभी का कर्तव्य है कि पात्र लोगों की सहायता कर समाज में बराबरी की भागीदारी से जोड़ा जाए। यह तभी संभव है जब व्यक्ति स्वस्थ होगा। स्वास्थ्य एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रेम रंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी बी. एन. यादव, नगर मजिस्ट्रेट, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी विभिन्न विद्यालयों के छात्र - छात्रायें उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश