उन्नाव. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में आज भाजपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी शकुन सिंह ने अपना नामांकन कराया। इस मौके पर उनके साथ विधायक अनिल सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक बृजेश रावत, जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत सहित अन्य पदाधिकारी गण शामिल थे। शकुन सिंह का काफिला भाजपा जिला कार्यालय से निकला जो कलेक्ट्रेट पहुंचा शकुन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा हाईकमान से अनुमति मिली है। उनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है। वहीं जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने कहा कि सभी को नामांकन के विषय में सूचना दे दी गई थी। सांसद और विधायकों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जा सकती है कि विधायक सांसद नामांकन में क्यों नहीं आए।