30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप, ग्राम प्रधान ने बाहरी व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का किया विरोध

- ग्राम प्रधान के रवैया से ग्रामीणों में रोष, स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा किसी प्रकार का नहीं है प्रतिबंध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 6 Sep 2021, 10:10 PM IST

कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप, ग्राम प्रधान ने बाहरी व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का किया विरोध

कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप, ग्राम प्रधान ने बाहरी व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का किया विरोध

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान कवरेज के लिए गए पत्रकार को ग्राम प्रधान की तरफ से धमकी मिली। ग्राम प्रधान कैंप में चल रहे दूसरे गांव के लोगों के वैक्सीनेशन का विरोध किया। ग्राम प्रधान का कहना था कि गांव के ही लोगों का यहां वैक्सीनेशन होगा। जिसका मौके पर पहुंचे वैक्सीनेशंस कराने वाले लोगों ने विरोध किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। ग्राम प्रधान ने पत्रकार को भी कवरेज से मना किया।

यह भी पढ़ें

जेल भेजने की धमकी देने वाला सेवा मेडल से सम्मानित दरोगा को मिली जेल, जानें पूरा मामला

पत्रकार के साथ अभद्रता

इस संबंध में पत्रकार अजय कश्यप पुत्र छेदी लाल कश्यप निवासी हाजीपुर शंकरपुर कोतवाली थाना गंगाघाट निवासी ने बताया कि वह वैक्सीनेशन कैंप का समाचार कवरेज करने के लिए गया था। हाजीपुर प्राथमिक विद्यालय में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कैंप लगाया गया था। जानकारी मिली कि ग्राम प्रधान केवल गांव के ही लोगों को वैक्सीनेशन कराने का दबाव बना रही है। ग्राम प्रधान ने समाचार कवरेज से रोकते हुए फोटो खींचने से मना किया।

ग्रामीणों में रोष

कई ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा दूसरे गांव से आए लोगों का टीकाकरण ना करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा था। वैक्सीनेशन बचने पर दूसरों को वैक्सीन लगाने की बात कह रही थी। इस दौरान ग्राम प्रधान ने प्रेस रिपोर्टर अकाश कश्यप के साथ अभद्रता की धक्का मार के गेट के बाहर निकाल दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने धमकी दी कि तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दूंगी। ग्राम प्रधान द्वारा पत्रकार के साथ की गई अभद्रता से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि कैंप में सभी लोगों का वैक्सीनेशन करने का आदेश है। किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है।