30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव दुष्कर्म केस में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर लड़ेंगी चुनाव, भाजपा ने दिया टिकट

बहुचर्चित उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Senger) की पत्नी को भारतीय जनता पार्टी ने यूपी पंचायत चुनाव में टिकट दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 9 Apr 2021, 2:43 PM IST

उन्नाव दुष्कर्म केस में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर लड़ेंगी चुनाव, भाजपा ने दिया टिकट

उन्नाव दुष्कर्म केस में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर लड़ेंगी चुनाव, भाजपा ने दिया टिकट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

उन्नाव. बहुचर्चित उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Senger) की पत्नी को भारतीय जनता पार्टी ने यूपी पंचायत चुनाव में टिकट दिया है। कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को बीजेपी ने फतेहपुर चौरासी तृतीय से टिकट दिया है। बीजेपी द्वारा संगीता सेंगर को टिकट दिए जाने पर समाजवादी पार्टी ने विरोध किया है। इससे पहले 2016 में संगीता सेंगर निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। लेकिन इस बार सीट आरक्षित होने के कारण उन्हें दूसरी जगह से चुनाव लड़ना पड़ रहा है। 2016 में लड़े गए चुनाव में काफी खींचतान के बाद लॉटरी सिस्टम से संगीता विजय हुई थीं।

उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए बीजेपी ने 51 पदों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आनन्द अवस्थी को सरोसी प्रथम से मैदान में उतारा गया है। वहीं पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर को फतेहपुर चौरासी तृतीय से पार्टी ने टिकट दिया है। इनके अलावा नवाबगंज निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह को असोहा द्वितीय से प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने जताया विरोध

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने बीजेपी के संगीता सेंगर को टिकट देने के फैसले पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा, ''भाजपा पिछले रास्ते से अपराधियों को बढ़ावा देना चाहती है। सेंगर की पत्नी पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं है। उन पर एक्शन लेने के बजाय उन्हें टिकट देकर प्रोत्साहित किया गया है। भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। बल्कि वह जातिवादी को बढ़ावा दे रही है। कुलदीप सेंगर का इतिहास देखें तो पता चलेगा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। यह पूरी तरह से मैनेंजमेंट की सरकार है।''

चार बार रहे हैं विधायक

उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे कुलदीप सेंगर अलग-अलग विधानसभा सीटों से चार बार विधायक रह चुके हैं। कुलदीप सेंगर को 2018 में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। काफी आलोचनाओं के बाद 2019 में उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था। कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

ये भी पढ़ें:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरकार ने की मोटी कमाई, एनओसी बनवाने के लिए प्रत्याशियों को देने पड़े इतने रुपये

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग