उन्नाव। Agra-Lucknow Expressway पर उस समय सनसनी फैल गयी जब शौच के लिए गई एक युवती को कार सवार कुछ लोगों न जबरन अपनी कार में डालकर उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के वक्त युवती के साथ उसकी दो बहनें भी थी, लेकिन वो उसे अपरणकर्ताओं से बचा न पाईं। दोनों बहनों ने भागकर पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने डायल 100 (Dial 100) पुलिस से सम्पर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर औरास थाना को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों ने मार्ग की नाका बंदी कर निरीक्षण के निर्देश दिये। देर रात तक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर निरीक्षण कर पूछताछ करते रहे। परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार की सुबह सीओ बांगरमऊ ने बताया कि युवती का फोन आया था। वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह कहां पर है अभी इसकी जानकारी नहीं हुयी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।