
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का पीएफआई के साथ राजनीतिक दलों पर बड़ा हमला
लखनऊ. हाथरस प्रकरण में P.F.I. की भूमिका निकल कर आई है कि किस तरह PFI ने अब जातिगत दंगे करवाने की कोशिश की। हिन्दुओं को हिन्दुओं से लड़ाने की PFI की साज़िश को हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम किया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन SIMI का नया रूप PFI है। अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक़्फ़ एवं हज मंत्री उत्तर प्रदेश शासन मोहसिन रजा ने उक्त विचार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल PFI को समर्थन दे रहे हैं। वह भी देश के अंदर आतंक फैलाने में शामिल हैं।
हाथरस कांड में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा अपनी प्रतिक्रिया दें रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल जो PFI को समर्थन दे रहे हैं वो भी देश के अंदर आतंक फैलाने में शामिल हैं। भारत सरकार से मांग करता हूं कि SIMI की तरह इसे भी जाँच कर आतंकी संगठन घोषित किया जाए। साथ ही इसे भी बैन करें। मोहसिन रजा ने कहा कि PFI संगठन के जांचोपरान्त इस संगठन के दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करें।
Published on:
06 Oct 2020 10:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
