30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविवार से गायब 4 वर्षीय मासूम का शव इस हालत में मिला, परिजन ने हत्या कर शव को फेंकने का लगाया आरोप

- घर से खेलने के लिए निकला था मासूम फिर लौट कर नहीं आया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 7 Sep 2021, 1:44 PM IST

रविवार से गायब 4 वर्षीय मासूम का शव इस हालत में मिला, परिजन ने हत्या कर शव को फेंकने का लगाया आरोप

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. रविवार की दोपहर खेलते समय गायब हुआ 4 वर्षीय मासूम का शव आज घर के सामने ही स्थित कुआं में उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में शव उतराता मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

क्या मजबूरी रही इस मां की जिसने नवजात को फेंक दिया सड़क किनारे? रोने की आवाज से इकट्ठा हो हुई भीड़

मामला औरास थाना क्षेत्र के घर घटा गांव का है। उक्त गांव निवासी अशोक गुप्ता का 4 वर्षीय पुत्र दीपांशु रविवार को घर से खेलने के लिए निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। खोजबीन करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। जिससे परिजनों में खलबली मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर सीओ बांगरमऊ आशुतोष भी पहुंच गए और औरास के साथ आसीवन पुलिस को भी खोज के लिए लगाया गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान तालाब और कुएं में भी खोज की गई। अशोक गुप्ता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 363 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज मंगलवार को सुबह शव मिलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष औरास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग