उन्नाव. माखी पुलिस दलित के घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की मारपीट की। घर पर रखे कागजात को नष्ट करने का प्रयास किया। दलित परिवार का कहना है कि पुलिस उनकी जमीन पर पुलिस चौकी बना रही थी। जिस पर कोर्ट का स्टे लाने के बाद पुलिस नाराज हो गई और एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घर पर पहुंचकर अराजकता करने लगे। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उन्होंने हलका इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की।