1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने उतारा इस मुस्लिम चेहरे को मैदान में, हुआ जोरदार स्वागत

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने कराया नामांकन.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 4 Nov 2017, 3:00 PM IST

BJP leaders

BJP leaders

उन्नाव. स्थानीय निकाय चुनाव के नगर पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के नामों की भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपने 15 नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया है। वहीं भाजपा ने एक मुस्लिम प्रत्याशी को भी अपना प्रत्याशी बनाया है। कुरसठ नगर पंचायत से अब्दुल गफूर को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इसी घोषणा के साथ पार्टी ने सभी अटकलों को खत्म कर दिया है।

वहीं कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी को अपने अधिकृत होने का इंतजार है। गौरतलब है कि सत्ता में आने के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़ने का निर्णया लिया था। परंतु गत चुनाव में पार्टी चिन्ह पर उतरने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी ने नगर पलिका और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही नामांकन में तेजी आने की पूरी संभावना दिखाई पड़ रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। आज नामांकन स्थल पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई। आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी ने आज झाड़ू के साथ जुलूस निकाल कर अपना नामांकन कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं झाड़ू लेकर चल रही थी।

नगर पंचायत में कुल 166 वार्ड

जनपद में कुल 15 नगर पंचायतों में 166 वार्ड हैं। जहां की जनता नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों का चुनाव करेगी नगर पंचायत हैदराबाद में कुल 10 वार्ड है। इसी के साथ नगर पंचायत कुरसठ, फतेहपुर चौरासी, भगवंत नगर, रसूलाबाद, बीघापुर, न्योतनी, औरास, ऊगू, नवाबगंज, गंज मुरादाबाद में भी दस दस वार्ड है। जबकि मौरावां में 12 वार्ड, मोहान 12, सफीपुर 15, पुरवा 17 वार्ड है। हैदराबाद से पार्टी ने सुनील कुमार धोबी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार कुरसठ से अब्दुल गफूर खां, फतेहपुर चौरासी से श्रवण तिवारी, भगवंत नगर से कृष्ण कुमार उर्फ लाल भारती, मोहान से सोनू सिंह, रसूला बाद छेदी लाल विश्वकर्मा उर्फ उमेश कुमार, बीघापुर गोविन्द नारायण शुक्ला उर्फ गुरूजी, न्योतनी से मनीष कुमार राठोर, औरास से बाबू राम त्रिपाठी, ऊगू ये विकास पटेल, नवाबगंज से दिलीप कुमार लक्जरी, गंज मुरादाबाद से राम नरेश कुशवाहा, मौरावा से सुधा मिश्रा, सफीपुर से सौरभ बाजपेई, पुरवा से सतीश कुमार कुशवाहा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

घोषित प्रत्याशियों का किया गया स्वागत

सफीपुर निकाय चुनाव में भाजपा ने अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की कल देर शाम सूची जारी कर दिया जिसके बाद लखनऊ से वापास आये पार्टी प्रत्याशी सौरभ बाजपेई का कार्यकर्ताओं ने जोर दार स्वागत किया। सुबह होते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों का जमवाड़ा आवास पर लगने लगा। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश रावत, संतोष मिश्रा, सतगुरु प्रकाश मिश्रा, संदीप गुप्ता ने पार्टी प्रत्याशी राजा बेटा को पुष्प भेंट करते हुये मुँह मीठा करा बधाई दी। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नामांकन प्रक्रिया तेजी पकड़ेगी। आज विभिन्न पार्टियों द्वारा नामांकन कराए जाने की सूचना है। उसको देखते हुए जिला प्रशासन को चाक चौबंद व्यवस्था की है।