9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल वैज्ञानिक राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को देते हैं गति

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रयोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बाल वैज्ञानिकों ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 5 Dec 2018, 10:48 AM IST

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रयोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बाल वैज्ञानिकों ने

बाल वैज्ञानिक राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को देते हैं गति

उन्नाव. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणांचलों बाल वैज्ञानिकों की खोजकर उनकी पहचान कराना है। उनके द्वारा प्रस्तुत लघुशोध प्रबन्धों के स्थानीय समस्याओं के समाधान में उपयोगी होते हैं। जो राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को गति देते है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक डॉ सत्येन्द्र सिंह राठौर ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चयनित वर्ग के विजेताओं के मॉडल को आगामी 7, 8 व 9 दिसम्बर को गाजियाबाद में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुतीकरण हेतु भेजा जायेगा। जिला समन्वयक ने इस मौके पर परियोजना के उद्देश्य पर विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।


26वें जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 26वें जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण का कार्यक्रम जिला विज्ञान क्लब उन्नाव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्काउट गाइड भवन हाल में आयोजित किया गया । जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लाकों से आये विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट, स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ्य राष्ट्र हेतु विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर प्रस्तुत किये। जिसमे जूनियर वर्ग में श्रेया दीक्षित जीआईसी चमरौली, सीनियर वर्ग में सुनीता यादव जीजीआईसी सफीपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आनन्द गुप्ता एमआरआरएस इण्टर कॉलेज पुरवा, दीपाली जीआईसी नबावगंज द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


विजेताओं को मिलेगा गाजियाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका

निर्णायक मंडल में राजेश निगम प्रमिला चौरासिया द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार पूर्व जिला समन्वयक ने परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण ध्यान रखने वाले सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में रचना निगम प्राचार्या जीजीआईसी सफीपुर, प्राचार्य डायट ने भी इस विषय पर गहन विचार प्रस्तुत किये। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र व मेडल देकर मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रोत्साहित सम्मानित किया गया। चयनित वर्ग के विजेताओं के मॉडल को आगामी 7, 8 व 9 दिसम्बर को गाजियाबाद में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुतीकरण हेतु भेजा जायेगा। इस अवसर पर अवध किशोर, सचिन गुप्ता, पवन सोनी, डी. एस. बाजपेई, अलोपी मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, अतुल, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।