
उन्नाव. जनपद में बुड्ढे के द्वारा किया गया गंदा काम मासूम के लिए कष्ट दायक बन गया है। गंदा काम ही नहीं किया बल्कि बुड्ढे ने उसे अश्लील फिल्में भी दिखाई। इसके बाद दुष्कर्मी बुड्ढे ने मासूम के साथ मुंह काला किया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। कामांध बुड्ढे ने किसी को बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद दुष्कर्मी बुड्ढे ने मासूम को उसके घर भेज दिया।
परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई
माता-पिता ने अस्त-व्यस्त हालत में घर पहुंची मासूम से पूंछा कि क्या हुआ काफी प्रयासों के बाद रो-रो कर मासूम ने बताया कि बुड्ढे ने बहला फुसला कर उसे अपने घर ले गया। जहां उसने गंदी फिल्में दिखाईं और उसके साथ गंदा काम किया। रोते हुए बेटी के मुंह से आप बीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन थाना पहुंच कर उन्होंने पुलिस को आप बीती सुनाई और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी बुड्ढे को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना पुलिस ने मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
पहले दिखाया अश्लील फिल्म फिर किया गंदा काम
दिल को काटने वाली यह घटना अजगैन थाना क्षेत्र के सराय इंदल गांव की है। उक्त गांव का रहने वाला दुष्कर्मी बुड्ढा कल्लू (62) को अजगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने पहुंच गई जिसे देख कर गांव वाले आश्चर्य चकित हो गए लेकिन जो कुछ उन्होंने सुना उससे उनके अंदर रोष भर गया। दुष्कर्मी बुड्ढे ने पड़ोस में रहने वाली 7 वर्षीय मासूम को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। कल्लू ने पहले मासूम को गंदी फिल्में दिखाई। इसके बाद उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया। परेशान बच्ची ने इसका विरोध भी किया। परंतु बुड्ढे पर कोई असर नहीं पड़ा। कामांध कल्लू ने मासूम को धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो जान से मार देंगे। घर पहुंची मासूम से मां ने काफी पूछा। परंतु उसने मुंह नहीं खोला। क्योंकि वह बुड्ढे की धमकी से भयभीत थी।
लोगों में है आक्रोश
काफी प्रयासों के बाद मासूम ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और बताया बुड्ढे ने धमकी दी है कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मासूम बेटी को लेकर थाना पहुंचे। जहां उसने बुड्ढे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। अजगैन थाना पुलिस ने संगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दुष्कर्मी बुड्ढे कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद गांव में बुड्ढ़ा के प्रति लोगों में आक्रोश है।
Published on:
26 Nov 2017 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
