उन्नाव. केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। यह योजना एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए वरदान साबित होगी। यह जानकारी दी भाजपा के प्रदेश मंत्री रामचंद्र कनौजिया का। कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा के प्रदेश मंत्री रामचंद्र कनौजिया ने केंद्र सरकार से शुरू की गई मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस छात्रवृत्ति से अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ मिलेगा। साथ ही 10वीं उत्तीर्ण छात्रों को उच्चतर शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामित करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा।