16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी भूमि अधिग्रहण के विरोध में कई गांव के ग्रामीण चुनाव का करेंगे बहिष्कार

भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान कई माह से दे रहे धरना प्रदर्शन, आरोप शासन प्रशासन नहीं दे रहा न्याय
less than 1 minute read
Google source verification
ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी

ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी भूमि अधिग्रहण के विरोध में कई गांव के ग्रामीण चुनाव का करेंगे बहिष्कार

उन्नाव. एक तरफ निर्वाचन कार्यालय मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम कवायद कर रही है। वहीं ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी भूमि अधिग्रहण के विरोध में कई गांव के किसानों ने मतदान के बहिष्कार की घोषणा की है। इस संबंध में किसानों ने बताया कि विगत कई माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा ऐसे मतदान से क्या फायदा जिसमे किसान मर रहा हूं। इस प्रकार उन्होंने गांव में बैनर भी लगाया है और विरोध सभा भी किया

ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी भूमि अधिग्रहण का मामला

ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी भूमि अधिग्रहण से पीड़ित किसानों ने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की।किसानों का कहना है कि वह अपना वोट देकर उसे बर्बाद नहीं करना चाहते। क्योंकि सरकार में आने के बाद उनकी कोई सुनता नहीं है। इसलिए सभी पीड़ित किसान चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं और घर घर जाकर चुनाव बहिष्कार करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे मोहिन रोड से लेकर सरकारी दफ्तरों तक जाएगें। किसानों का कहना है कि लगभग 2 साल से किसान यहां पर आंदोलन कर रहे हैं। परंतु शासन प्रशासन के लोग उन्हें न्याय देने का काम नहीं कर रहा है। इस मौके पर भारी मात्र में एकत्र होकर किसानों ने रैली निकाली। इस मौके किसान नेता सनोज यादव, हीरेन्द्र निगम, प्रेम, रामपाल, माहेश्वरी यादव, अशोक आदि किसान मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग