बॉलीवुड फिल्म आदि पुरुष का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म में रावण के रोल में आए सैफ अली खान का गेटअप विवादों में है। जिसे खिलजी के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म रामायण पर आधारित है। इसके अतिरिक्त फिल्म में कई ऐसे विषय है। जिस पर विरोध हो रहा है। शिवलिंग पर फूल और दूध चढ़ाए जाने पर भी सवाल उठाने पर भी लोगों को आपत्ति है। उल्लेखनीय है आदिपुरुष के मुख्य कलाकारों में सुपरस्टार प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान शामिल है। फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। जिसके बाद लोग फिल्म को लेकर तमाम प्रकार की आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इसके खिलाफ सरकार भी संज्ञान ले। जनता बहुत जागरूक हो गई है और फिल्म का बहिष्कार करेगी।