11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव
उपचुनाव में जीत के बाद सपा नेता ने कहा- अब उनका बोरिया बिस्तर बांध कर वापस भेज देंगे
Play video

उपचुनाव में जीत के बाद सपा नेता ने कहा- अब उनका बोरिया बिस्तर बांध कर वापस भेज देंगे

"2019 के चुनाव में लोकसभा की 80 में से 75 सीटें वह लोग जीतेंगे।"
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Mar 2018, 11:11 PM IST

उन्नाव. समाजवादी पार्टी मैं आज जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा छोड़ी गई सीट पर भारतीय जनता पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। फूलपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कौश्लेंद्र को हराया। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव राजेश यादव ने समाजवादी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहाँ भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी साफ हो जाएगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह था। बुआ भतीजा जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। एक दूसरों को मिठाई भी खिला रहे थे। पूर्व मंत्री सुधीर रावत के आवास पर भी जश्न का माहौल दिखा।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा छोड़ी गई सीट पर सपा को मिली जीत-

विपक्षी पार्टियों का एक तरफ से सफाया करती जा रही भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा का उपचुनाव 2019 का रिहर्सल के रूप में देखा जा रहा था। जिसमें प्रदेश की दो और बिहार की एक सीट तीनों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव राजेश यादव ने जश्न में शामिल होते हुए कहा यह अखिलेश यादव की जीत है। उन्होंने फूलपुर और गोरखपुर के मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। इस मौके पर उन्होंने बुआ भतीजा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

राजेश यादव ने कहा कि 2019 में उत्तर प्रदेश की जनता मोदी जी को सबक सिखाएगी और उनका बोरिया बिस्तर बांध कर वापस भेज देंगे। 2019 के चुनाव में लोकसभा की 80 में से 75 सीटें वह लोग जीतेंगे। इस मौके पर आलोक निगम, राम बहादुर यादव, अतहर अली, मनोज यादव, मनोज निषाद, राहुल मिश्रा, गौरव यादव, राहुल कश्यप, प्रशांत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। गंगा घाट नदी समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल है जश्न बहुजन समाज पार्टी के भी कार्यालय में है। जहां एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोग बधाई दे रहे हैं। इसमें नया नारा बाहर निकल कर आया बुआ भतीजा जिंदाबाद। इस जश्न के दौरान आतिशबाजी के साथ होली का गुलाल भी उड़ा।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश