31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था – डीलर के पास ही होगा नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

- एआरटीओ आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा उन्नाव को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 5 Sep 2021, 2:53 PM IST

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था - डीलर के पास ही होगा नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था - डीलर के पास ही होगा नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. नए वाहन का रजिस्ट्रेशन अब आरटीओ ऑफिस में नहीं होगा। इसके लिए अब डीलर को ही अधिकृत किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लाई गई इस योजना के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उन्नाव जिले को चुना गया है। एआरटीओ आदित्य त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑफिस में डीलर या उनके कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष टीम को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें

मुकदमा दर्ज होने के बाद दफन शव को निकालकर तालाब में फेंका, इस प्रकार हुआ घटना का खुलासा

विभाग के प्रशासनिक अधिकारी आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि अब नए वाहन के रजिस्ट्रेशन के लिए शासन ने डीलर को अधिकृत किया है। इसके लिए कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है। जहां डीलर को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब तक लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा डीलर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरह डीलर सभी दस्तावेजों को अपलोड करेंगे। फीडिंग के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यालय में प्रभात पांडे, हिमांशु जैन द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो परिवहन आयुक्त कार्यालय के आईटी विभाग से आए हैं। आदित्य त्रिपाठी के अनुसार ऑनलाइन फीडिंग के समय किसी भी प्रकार की गलती होने पर सही होना काफी मुश्किल कार्य है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लिखा पढ़ी करने के बाद ही सही होने की गुंजाइश रहती है। इसलिए फीडिंग के समय किसी प्रकार की गलती ना करें।