9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरने पर बैठे शिक्षा मित्रों से मिले भाजपा विधायक, बोले ‘आप हमसे अलग नहीं’

भारतीय जनता पार्टी के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने धरना स्थल पर पहुंच कर शिक्षा मित्रों का हौसला बढ़ाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके साथ खड़ी है।

2 min read
Google source verification

image

up online

Jul 31, 2017

Shiksha Mitra

Shiksha Mitra

उन्नाव।
सरकार का संकल्प है सबका साथ सबका विकास। फिर शिक्षामित्रों ने यह कैसे समझ लिया कि सब के साथ में शिक्षामित्र नहीं है। सबके साथ में आप भी शामिल हैं। परंतु व्यवस्था को व्यवस्था से ही सुधार आ जाएगा। चीज बिगड़ी है उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार सुधारेगी। उनको ठीक करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। शिक्षामित्रों के चल रहे धरने में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।


भारतीय जनता पार्टी के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने धरना स्थल पर पहुंच कर शिक्षा मित्रों का हौसला बढ़ाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके साथ खड़ी है। इसके पूर्व सदर विधायक पंकज गुप्ता गुप्ता ने भी शिक्षा मित्रों के बीच पहुंचकर इस बात का आश्वासन दिया था कि सरकार उनके साथ नाइंसाफी नहीं करेगी। वहीँ लगातार छठे दिन चल रहे धरना में 2 शिक्षा मित्र गश खाकर गिर पड़े। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने हजारों की संख्या में शिक्षामित्र मौजूद थे। जिनमें महिलाओं की संख्या काफी थी।

मल्हम लगाकर घाव बिल्कुल ठीक करने आया हूं

धरना में बैठे शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि क्योंकि आप समायोजित शिक्षक कहलाते थे। इसलिए समायोजन के उपरांत फिर किसी प्रकार की परेशानी ना हो। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सरकार जो भी निर्णय लेगी वह आप लोगों के पक्ष में होगा। उसके बाद समायोजित शिक्षामित्रों को फिर अपनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी और ना ही धरना देना पड़ेगा। इसकी व्यवस्था प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, देश की बहुत बड़ी पार्टी है। जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारीगण आपस में विचार विमर्श भी कर रहे हैं। जिसके बाद निर्णय सामने आएगा।विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि या गांव काफी दिनों से चल रहा था जिस पर लोग पट्टी बांधने का काम कर रहे थे, अब मैं इस पर मल्हम लगाकर घाव को बिल्कुल ठीक करने का काम करने आया हूं।

निर्णय की पूर्व सरकार में मंथन शुरू हो गया था

इसके पहले सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धरने पर बैठे शिक्षा मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के धरने पर बैठने से पहले ही शासन अपने विचार विमर्श करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पत्रावली का इंतजार कर रही थी।जिसका अध्ययन करने के बाद आगे का निर्णय ले सके। जिस से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन भी हो जाए और भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या खड़ी ना हो। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देने आए शिक्षामित्रों संशय के बादल छाए थे। अपने उद्बोधन के दौरान शिक्षामित्र इस बात का संकल्प ले रहे थे.कि जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता है। तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके पूर्व धरना स्थल पर 2 शिक्षामित्र गश खाकर गिर पड़े। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वीडियो यहां देखें-