उन्नाव. उन्नाव दुष्कर्म (Unnao Rape case) और हत्या के आरोप में जेल में बंद होने के बावजूद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) की हनक उन्नाव में अब भी बरकरार है। हाल में एक भाजपा के एक विधायक ने मंच से सेंगर के लिए आदरणीय जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद भाजपा में हड़कंप मच गया था, वहीं विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। अब शुक्रवार को जो तस्वीर सामने आई है उसने एक और विवाद को जन्म दे दिया है।