जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में करीब दो साल पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसमें दूसरे पक्ष ने मारपीट कर पहले पक्ष से जान से मारने की धमकी देकर उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। इस मामले में मृतक युवक का भी नाम भी एफआईआर में शामिल करा दिया गया। वहीं जब युवक के पिता ने दरोगा को बेटे की मौत होने की जानकारी देनी चाही और दरोगा से कहा, कि उसका नाम मुकदमे से हटा दीजिए तो दरोगा ने उसकी एक नहीं सुनी। साथ ही मुकदमे में नामित तीन लोगों के साथ मृतक युवक के खिलाफ चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दिया।